Hanuman Chalisa

हिंसाग्रस्त मणिपुर में हाल‍त गंभीर, मणिपुर जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द

Webdunia
शुक्रवार, 5 मई 2023 (10:36 IST)
5 may news update: मणिपुर हिंसा, SCO समिट का दूसरा दिन, शरद पवार के उत्तराधिकारी का चयन, केदारनाथ यात्रा समेत इन खबरों पर शुक्रवार, 5 मई को रहेगी सबकी नजर... पल-पल की जानकारी...
-हिंसाग्रस्त मणिपुर में हाल‍त गंभीर। दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश।
-मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने मणिपुर जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया है।
-SCO समिट का आज दूसरा दिन, पाकिस्तान से द्विपक्षीय वार्ता नहीं करेगा भारत।
-विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने पणजी में विदेश मंत्रियों की SCO परिषद की बैठक के लिए रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों का स्वागत किया।
-शरद पवार का उत्तराधिकारी चुनने के लिए राकांपा की एक समिति की अहम बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे मुंबई में होगी।
-शरद पवार (82) ने मंगलवार को मुंबई में अपनी आत्मकथा ‘लोक माझे सांगाती’ के अद्यतन संस्करण के विमोचन कार्यक्रम में राकांपा प्रमुख के पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।
-उन्होंने अपने उत्तराधिकारी पर फैसला लेने के लिए पार्टी की एक समिति भी गठित की थी, जिसमें अजित पवार, सुप्रिया सुले, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल शामिल हैं।
-बारामती से लोकसभा सदस्य एवं शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने की संभावना है, जबकि अजित पवार को महाराष्ट्र इकाई की कमान सौंपी जा सकती है।
-अगले 3 से 4 दिनों तक केदारघाटी में मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण 8 मई तक निलंबित कर दिया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख