एडीआर : दिल्ली चुनाव के दौरान 5 राजनीतिक दलों को मिले करीब 50 करोड़

Webdunia
गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (16:51 IST)
नई दिल्ली। इस साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दौरान 5 राजनीतिक दलों को करीब 50 करोड़ रुपए का कोष मिला जबकि मीडिया में विज्ञापन पर 22 करोड़ रुपए समेत कुल 34.32 करोड़ रुपए खर्च किए गए। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने इस बारे में बताया है।
 
चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाले गैरसरकारी संगठन एडीआर ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि राजनीतिक दलों ने मीडिया में विज्ञापन देने पर सबसे ज्यादा 22.72 करोड़ रुपए खर्च किए। प्रचार सामग्री पर 8.05 करोड़ रुपए और जनसभाओं पर 28 लाख रुपए खर्च किए गए। एडीआर ने कहा कि दलों ने यात्रा पर कुल खर्च का 51.91 प्रतिशत या 68,000 रुपए स्टार प्रचारकों पर और 63,000 रुपए अन्य नेताओं पर खर्च किए।
ALSO READ: EPFO ने कोविड-19 से जुड़े 52 लाख दावे निपटाए, 13,300 करोड़ रुपए वितरित किए
संगठन ने कहा कि चुनाव हुए 230 से ज्यादा दिन हो चुके हैं, इसके बावजूद भाजपा, राकांपा, भाकपा, जद (यू), राजद, रालोद, एसएचएस और एआईएफबी द्वारा किए गए खर्च के बारे में जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है। एडीआर ने कहा कि 5 राजनीतिक दलों- माकपा, बसपा, आप, लोजपा और कांग्रेस ने क्रमश: 79 दिनों, 138 दिनों, 138 दिनों, 145 दिनों और 162 दिनों की देरी पर खर्च संबंधी विवरण मुहैया कराए।
ALSO READ: किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार ने गन्ना किसानों के लिए 3500 करोड़ रुपए की मंजूरी दी
एडीआर ने कहा कि चुनाव लड़ने के बावजूद लोजपा ने कहा कि खर्च नहीं हुआ। खर्च नहीं होने के बावजूद ब्योरा देने में 145 दिन की देरी पर इसकी जानकारी मुहैया कराई गई। एडीआर ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों के लिए तय समयसीमा में निर्वाचन आयोग के पास उचित प्रारूप में खर्च का विवरण मुहैया कराने को जरूरी बनाना चाहिए और समय पर विवरण मुहैया नहीं कराने वाली पार्टियों पर जुर्माना लगाना चाहिए।
 
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि 8 सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी। चुनाव में कांग्रेस को 1 भी सीट पर जीत नहीं मिली। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख