असम और मेघालय के बीच सुलझा 50 साल पुराना सीमा विवाद

Webdunia
मंगलवार, 29 मार्च 2022 (21:40 IST)
नई दिल्ली। एक बड़े घटनाक्रम के तहत सोमवार को असम और मेघालय के बीच 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझ गया है। दरअसल, असम और मेघालय के बीच 12 क्षेत्रों को लेकर विवाद था। 
 
असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मेघालय के मुख्‍यमंत्री कोनराड संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर दोनों राज्‍यों के प्रमुख सचिव और अन्‍य अफसर भी शामिल रहे। 
 
जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी को दोनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने गृह मंत्री अमित शाह को एक समझौता पत्र विचार के लिए सौंपा था। गृह मंत्रालय ने समझौते के लिए  29 मार्च की तारीख तय की थी। 
इन स्थानों पर सुलझा विवाद : दोनों के राज्यों के मुख्‍यमंत्रियों ने पहले चरण में छह स्थानों- ताराबाड़ी, गिजांग, हाकिम, बोकलापाड़ा, खानपाड़ा-पिलंगकाटा और रतचेरा को लेकर विवाद सुलझा लिया। बाकी छह स्थानों पर अभी विवाद सुलझना बाकी है। 
 
गौरतलब है कि 1972 में असम से अलग होकर मेघालय एक अलग राज्य बना था। उस समय मेघालय ने असम पुनर्गठन कानून, 1971 को चुनौती दी थी। इसके चलते 884.9 किलोमीटर लंबी साझा सीमा के विभिन्न हिस्सों में 12 इलाकों को लेकर विवाद पैदा हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख