महाराष्ट्र में इमारत की लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 11 सितम्बर 2023 (08:34 IST)
महाराष्ट्र। ठाणे में बहुमंजिला इमारत की निर्माणाधीन लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों को श्रमिक बताया जा रहा है। दरअसल, ठाणे शहर के बालकुम इलाके में रविवार शाम एक 40 मंजिला इमारत की निर्माणाधीन लिफ्ट गिर गई।

हादसे में 7 श्रमिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि यह लिफ्ट 40वीं मंजिल से दुर्घटनाग्रस्त होकर पी-तीन (पार्किंग क्षेत्र में तीन स्तरीय भूमिगत) में जा गिरी। उन्होंने बताया कि जिस इमारत में घटना हुई वह घोड़बंदर रोड पर स्थित है।

उन्होंने बताया कि घटना शाम करीब पांच बजकर 30 मिनट की है। प्रथम दृष्टया लिफ्ट के गिरने की वजह इसकी सहायक केबल में से एक केबल का टूटना माना जा रहा है। नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख ने कहा कि फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि लिफ्ट की केबल में खराबी कैसे आई। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और दमकलकर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और भूमिगत पार्किंग से श्रमिकों को बाहर निकाला।

मृतक मजदूरों की पहचान महेंद्र चौपाल (32), रूपेश कुमार दास (21), हारुन शेख (47), मिथलेश (35) और कारीदास (38) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि मरने वाले एक अन्य व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में पुल ढहने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 15 दिन में 10 पुल गिरे

आडवाणी की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में

दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस और आप के बीच नहीं होगा गठबंधन, किसने कहा ऐसा?

ग़ाज़ा संकट: 19 लाख फ़लस्तीनी आन्तरिक विस्थापन के शिकार

बात के धनी किरोड़ीलाल मीणा, क्या इस्तीफे की कुछ और भी है वजह?

अगला लेख
More