देश में कोरोनावायरस के 702 नए मामले, 6 मरीजों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (12:32 IST)
देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 702 नए मामले सामने आए तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हजार 97 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 6 लोगों की मौत हुई है।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोविड-19 से महाराष्ट्र में दो जबकि कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में एक-एक मरीज की मौत हुई है। देश में 22 दिसंबर को संक्रमण के 752 नए मामले दर्ज किए गए थे।
 
ठंड और कोरोना वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। इससे पहले 5 दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गई थी।
 
साढ़े चार करोड़ से ज्यादा संक्रमित : वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग 4 वर्षों में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक मौतें हुईं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

अगला लेख