एक डॉक्टर ऐसा भी, सर्जरी के लिए सड़क पर लगा दी दौड़, यह थी वजह

Webdunia
सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (12:44 IST)
डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। बैंगलुरू के एक डॉक्टर ने ऐसा ही कुछ किया कि चारों तरफ उनकी चर्चा और तारीफ हो रही है। डॉक्टर अपनी कार से उतरते हैं और दौड़ लगा देते हैं। लोगों को कुछ समझ नहीं आता है। लेकिन जब वे अपना वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करते हैं तो हकीकत सामने आती है।

दरअसल बेंगलुरु के एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सड़क पर दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई उन्हें इस तरह भागते हुए देखकर हैरान है। दरअसल, डॉक्टर इसलिए दौड़ रहे थे, क्योंकि वह जिस कार से अस्पताल जा रहे थे वह ट्रैफिक जाम में फंस गई। उन्हें एक मरीज की सर्जरी के लिए जल्दी अस्पताल पहुंचना था। इसके बाद उन्होंने कार और ड्राइवर को छोड़ दिया और अस्पताल के लिए दौड़ लगा दी।

दरअसल, इन डॉक्टर का नाम गोविंद नंदकुमार है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर ने बताया कि वे जाम में फंस गए थे और लेट हो रहे थे। डॉक्टर को कनिंघम रोड से सरजापुर के मणिपाल अस्पताल पहुंचना था। इसके बाद उन्होंने गूगल मैप चेक किया यो पाया कि जाम के चलते अस्पताल पहुंचने में 45 मिनट और लगेंगे। डॉक्टर ने बताया कि कार और ड्राइवर को छोड़कर वहां से चल दिए और दौड़ लगा दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर का मरीज पहले से ही सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंच चुका था और अन्य मरीज भी डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। डॉक्टर जाम के बीच अपनी कार से बाहर निकले और करीब तीन किमी दूर अस्पताल पहुंचने के लिए पैदल दौड़ लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपने फोन से वीडियो भी बनाया है। इस वीडियो खुद डॉक्टर ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। बारिश और जलभराव के चलते अस्पताल से कुछ किलोमीटर आगे ट्रैफिक जाम लगा हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

जल संरक्षण का जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान

DK शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के CM, विधायक के दावे ने बढ़ाई सिद्धारमैया की परेशानी

Jagannath Rath Yatra Stampede : जगन्नाथ रथयात्रा भगदड़ मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, कलेक्टर और एसपी का ट्रांसफर, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

उत्तरकाशी में बादल फटा, 2 मजदूरों की मौत, 7 लापता, चारधाम यात्रा स्थगित

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, CM पुष्कर सिंह धामी ने ली मीटिंग, जनता से की अपील

अगला लेख