Hanuman Chalisa

आधार डाटा चोरी पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना, हैकिंग पर 10 साल की कैद

Webdunia
सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (23:40 IST)
नई दिल्ली। सरकार आधार के डाटा चुराने पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना तथा डाटा की हैकिंग पर दस साल के कठोर कारावास की सजा देने का कानूनी प्रावधान करने जा रही है। इसके साथ बैंक खातों और मोबाइल फोन के सिम कार्ड खरीदने के लिए उसकी वैधता सुनिश्चित करने के वास्ते भी संबंधित कानूनों में संशोधन करेगी।


उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार सरकार इसके लिए टेलीग्राफ अधिनियम, धनशोधन निरोधक कानून और आधार अधिनियम में संशोधन करेगी। इस संबंध में विधेयक संसद के चालू शीतकालीन सत्र में लाए जाने की संभावना है। इन विधेयकों के मसौदों को आज यहां केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी। सूत्रों ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने आधार को लेकर कुछ विचार व्यक्त किया था। उसी के अनुरूप सरकार ने कुछ कानूनी उपाय करने का फैसला किया है। नए प्रावधान के बाद सिमकार्ड खरीदने के लिए आधार केवाईसी लिया जाएगा।

आधार नंबर के सार्वजनिक होने की शिकायतों पर एक नया डिजीटल ऑथेंटिकेशन प्लेटफार्म बनाया जाएगा जिससे आधार के क्यूआर कोड से सत्यापन किया जाएगा। इससे आधार नंबर बताने की जरूरत नहीं रहेगी। सूत्रों के अनुसार बच्चों के आधार कार्ड बनाने में मां-बाप की अनुमति की जरूरत होगी। बच्चा बालिग होने पर अपना निर्णय ले सकता है।

सरकार राष्ट्रहित में शासन के किसी विषय में आधार का डाटा साझा कर सकेगी। आधार डाटा की चोरी को लेकर सिविल विवाद में जुर्माने की राशि एक करोड़ रुपए की जाएगी, जबकि आधार डाटा के मुख्य केन्द्रों पर हैकिंग करने वाले अपराधियों को दस साल के कठोर कारावास की सजा का प्रावधान किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख