LIVE: महाकुंभ मेला मंगलवार तक नो-व्हीकल झोन, 8वीं तक के स्कूल बंद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 17 फ़रवरी 2025 (13:40 IST)
दिल्ली में भूकंप से लेकर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से दिल्ली में भगदड से तक। देश दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखते रहिए वेबदुनिया।

भूकंप से कांपी दिल्ली- NCR : दिल्ली एनसीआर सोमवार सुबह भूकंप के झटकों से कांप उठा। लोग नींद में थे और धरती हिलने। लोगों को ऐसा लगा जैसे मानो पूरी बिल्डिंग लहरा रही हो। डर कर लोग अपने घरों से बाहर निकले। सड़कों पर निकल आए और कुछ घंटे तक लोगों में दहशत बनी रही। आलम यह था कि दिल्ली के कुछ घरों में दरारें तक आ गई। दरअसल, दिल्ली में सुबह करीब 5:36 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आलम यह था कि कई इमारतें लहरा रही थी। पंखा हिल रहा था और तो और घर में रखे बर्तन सामान हिलने लगे थे। भूकंप की आवाज भी काफी तेज थी। लोग काफी डर गए और अपने बच्चों लेकर बाहर की ओर भागे और कुछ मिनट तक लोग अपने घरों के बाहर ही खड़े रहे। इसके बाद करीब 5:55 के आसपास लोग अपने घरों के अंदर दोबारा गए। वहीं शुरुआती जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता यानी मेग्नीट्यूड लगभग 4.0 था। लेकिन अभी इसका सही अपडेट सामने आना बाकी है।


05:43 PM, 17th Feb
रणवीर इलाहाबादिया को नई तारीख : महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो विवाद के संबंध में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को 24 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। एक अधिकारी ने कहा कि इससे पहले साइबर अधिकारियों ने इलाहाबादिया को पुलिस के सामने पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया। महाराष्ट्र साइबर पुलिस माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर रणवीर की आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए दर्ज मामले की जांच कर रही है। इलाहाबादिया ने यह विवादित टिप्पणी समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में की थी।
 

01:38 PM, 17th Feb
मेला क्षेत्र नो-व्हीकल झोन : प्रयागराज महाकुंभ में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर मंगलवार तक के लिए मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल झोन घोषित किया। साथ ही 8वीं तक के स्कूलों को 20 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। ट्रेनों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। पटना, दिल्ली से लेकर प्रयागराज सभी जगह स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। 

11:08 AM, 17th Feb
Elizabeth Gogoi: कांग्रेस सांसद गौरव गोगई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई पर आरोप हैं कि उनका आईएसआई अधिकारियों के साथ कनेक्शन है। इस आरोप के बाद राजनीति में हडकंप मच गया है। हालांकि उनके पति गौरव गोगोई ने आरोपों को गलत बताया है। बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न (Who is Elizabeth Gogoi) पर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख और ISI से संबंध सामने आए हैं। यह एक राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। हालांकि, गौरव गोगोई ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।

09:16 AM, 17th Feb
बहुत तेज़ थे झटके, दहशत में लोगों ने सुनाई आपबीती : राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटकों के बाद लोग तुंरत अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े। लोगों के अनुसार भूकंप कम समय के लिए था, लेकिन तीव्रता बहुत ज्यादा थी। ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन बहुत तेज गति से आई हो। दिल्ली में आए भूकंप के कारण लोग डरे हुए हैं। उस पल को याद कर बस यही कहा रहे हैं कि ऐसे कभी महसूस नहीं किया। ये लोग आराम से अपने घरों में सो रहे थे। तभी अचानक से सोमवार सुबह 5:37 बजे लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। ये झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगी और लोगों को अपने घरों से बाहर भागना पड़ा। देखते ही देखते अफरातफरी का माहौल बन गया। हर कोई बुरी तरह से डर गया। भूकंप के बाद लोगों में खौफ का माहौल हो गया। तुरंत ही लोग घरों से बाहर निकलने लगे। इस भूकंप का सेंटर दिल्ली था और गहराई महज 5 किमी थी। हालांकि, अब तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। गाजियाबाद के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि काफी तगड़ा झटका था। हमें ऐसा लगा जैसे ट्रेन चल रही हो। मतलब कुछ ऐसा लगा कि धरती फटने वाली है। इससे पहले ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ। पूरी बिल्डिंग हिल गई।

08:48 AM, 17th Feb
UP और हरियाणा के कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए : दिल्ली-NCR के साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, मथुरा और आगरा तक तेज झटके महसूस हुए. वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल तक झटके महसूस हुए। हालांकि अब तक इससे किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

दिल्ली पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर : वहीं दिल्ली पुलिस ने भूकंप के तेज झटकों के बाद एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “उम्मीद है आप सभी लोग सुरक्षित होंगे। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए 112 डायल करके हमसे संपर्क करें”

08:36 AM, 17th Feb
दिल्‍ली में क्‍यों आया भूकंप : भूवैज्ञानिकों बताते हैं कि दिल्ली हिमालय के करीब स्थित है। हिमालय के करीब होने के कारण दिल्‍ली एक 'भूकंपीय क्षेत्र' माना जाता है। हिमालय भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने से बना है, जिसके कारण इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते हैं। दिल्ली में कई भ्रंश रेखाएं (Fault Lines) हैं, जो पृथ्वी की सतह में दरारें हैं। जब इन भ्रंश रेखाओं के साथ तनाव जमा होता है, तो भूकंप आ सकता है। दिल्‍ली में आज आया भूकंप इन भ्रंश रेखाओं में आया तनाव ही हो सकता है। इसके अलावा दिल्ली की मिट्टी रेतीली और जलोढ़ है, जो भूकंप के दौरान अस्थिर हो सकती है और इमारतों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए कहा जाता है कि दिल्‍ली में यदि तेज भूकंप आया, तो भारी नुकसान हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

डोनेशन में भी BJP टॉप पर, ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए 2023-24 में किस पार्टी को मिला कितना चंदा

कॉर्बेट पार्क में पकड़ा गया हमलावर बाघ, 2 व्यक्तियों पर किया था हमला

Supreme Court ने पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई अप्रैल तक के लिए टाली

अगला लेख