Biodata Maker

LIVE: नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार CM, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 नवंबर 2025 (11:37 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। वे 10वीं बार राज्य के मुख्‍यमंत्री बने हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित एनडीए के कई दिग्गज शामिल हैं। पल पल की जानकारी...


11:40 AM, 20th Nov
-राज्यपाल ने नीतीश कुमार को मुख्‍यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। वे 10वीं बार राज्य के मुख्‍यमंत्री बनने वाले पहले नेता है। 
-भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली।
-लखीसराय से विधायक चुने गए विजय कुमार सिन्हा को राज्यपाल ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
-विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ . दिलीप जायसवाल, विजेंद्र यादव और अशोक चौधरी ने मंत्री के रूप में शपथ ली।
-लेसी सिंह, नितिन नबीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, मदन सहनी और सुनील कुमार को भी राज्यपाल ने मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
-जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण साह और रमा निषाद ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली।
-लखेंद्र कुमार, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, दीपक प्रकाश, संजय कुमार और संजय सिंह को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।


11:19 AM, 20th Nov
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गांधी मैदान पहुंचे।

11:01 AM, 20th Nov
अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज मंच पर पहुंचे। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

10:48 AM, 20th Nov
पटना के गांधी मैदान पहुंचे नीतीश कुमार, कुछ ही देर में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे डिप्टी सीएम।

10:30 AM, 20th Nov
-शपथ ग्रहण समारोह के लिए घर से निकले नीतीश कुमार। कुछ ही देर में पहुंचेंगे गांधी मैदान।
-राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे।
-गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे।
-बिहार भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा, 'बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी-नीतीश कुमार को जो आशीर्वाद दिया है, जनता की भावना के अनुरूप काम करने के लिए शपथ ग्रहण हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं। बिहार की जनता ने लगातार 20 साल से NDA को सेवा करने का मौका दिया है और NDA आगे भी लगातार काम करता रहेगा।'

09:42 AM, 20th Nov
-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे।
-असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे।
-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे।

08:47 AM, 20th Nov
बिहार के CM के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 'बिहार के लोगों को इस नई सरकार के बनने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि बिहार आने वाले समय में विकसित हो रहे भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा।'

08:11 AM, 20th Nov
बिहार में पटना के गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम। आसपास के रास्तों को भी डायवर्ट किया गया।

08:10 AM, 20th Nov
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री के नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी समारोह में शामिल हो रहे हैं।
-बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्‍यमंत्री भजनलाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साईं, दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री, मंत्री पवन कल्याण और आंध्रप्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के शामिल होने की जानकारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

पहले धमकी दी, फिर अमेरिका के लिए खतरा बताया, अब जोहरान ममदानी से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप

मध्यप्रदेश में पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का आगाज, भोपाल से पचमढ़ी का सफर एक घंटे में, उज्जैन से ओंकारेश्वर 30 मिनट में पहुंचे

2003 की वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें? आसानी से जानिए पूरी प्रक्रिया

दिल्ली-NCR में AQI 400 के पार, जानिए कब लागू होगा Grap-4

बिहार में 10वीं बार नीतीश राज, 2 डिप्टी सीएम, 24 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली

अगला लेख