Hanuman Chalisa

नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, जानिए इस दिग्गज बिहारी नेता के पास कितनी संपत्ति?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 नवंबर 2025 (11:35 IST)
Nitish Kumar News in Hindi : नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्‍डा, योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज इसके साक्षी बने। जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं नीतीश कुमार।
 
नीतीश कुमार ने साल 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, बहुमत नहीं जुटा पाने के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। 2004 में नीतीश के पास 43.89 लाख की संपत्ति थी। 2024 में यह बढ़कर 1.64 करोड़ रुपए हो गई। हालांकि 2018 में वे 3 करोड़ से ज्यादा संपत्ति का मालिक थे।
 
एक मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में जन्में नीतीश कुमार 74 साल हैं। बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकैनिकल इंजीनियरिंग करने वाले नीतीश जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़कर राजनीति में आ गए। 
 
2024 के विधान परिषद चुनाव के दौरान नीतीश कुमार द्वारा दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 1 करोड़ 64 लाख 82 हजार 719 रुपए की संपत्ति है। 2022-23 वित्त वर्ष के दौरान नीतीश की कुल आय 4,92,810 रुपए की थी। नीतीश ने अपने पास कुल 16,82,719 रुपए की चल संपत्ति है। उनके पास 2015 मॉडल फोर्ड ईको स्पोर्ट्स कार, एसी, व्यायाम साइकिल, ट्रेड मिल, वॉशिंग मशीन जैसी वस्तुएं भी है।
 
अचल संपत्ति के नाम पर नीतीश के पास दिल्ली में 1000 स्क्वॉयर फीट का रिहायशी घर है। इसकी कीमत उन्होंने 1,48,00,000 बताई है। 2004 के चुनावी हलफनामे में इसकी कीमत 11,69,000 रुपए थी।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह, गांधी मैदान में दिग्गजों का जमावड़ा

झारखंड सरकार का एक साल, मोरहाबादी मैदान में 8514 युवाओं को मिलेगी बड़ी सौगात

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

UP : CM योगी की नीतियों का असर, देश का सबसे विकसित प्रदेश बनेगा यूपी

चीन को रोकने के लिए भूटान में भारी निवेश कर रहा है भारत

अगला लेख