Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बेहद खराब, कितना है AQI?

Advertiesment
हमें फॉलो करें delhi pollution

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 (10:07 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : दिल्ली में आज सुबह दिल्ली की हवा बेहद खराब रही। राष्‍ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 362 दर्ज किया गया। पल पल की जानकारी...


12:32 PM, 22nd Oct
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सबरीमाला यात्रा पर ले जा रहा हेलीकॉप्टर बुधवार को हेलीपैड पर उतरते समय एक गड्ढे में फंस गया। कई पुलिसकर्मी और अग्निशमन बल के जवान हेलीकॉप्टर के पहियों को कंक्रीट पर उतरने के बाद बने छोटे गड्ढों से बाहर निकालते हुए दिखाई दिए। ALSO READ: लैंडिंग के दौरान धंसा राष्‍ट्रपति मुर्मू का हेलीकॉप्टर, बड़ा हादसा टला
 

12:05 PM, 22nd Oct
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जीविका दीदीयों को सरकारी कर्मचारियों का दर्जा देने और उन्हें 30,000 रुपये मासिक वेतन देने का वादा किया। इसके साथ ही, उन्होंने जीविका दीदीयों को दो साल तक ब्याज मुक्त ऋण देने और उन्हें सरकारी कार्यों के लिए प्रति माह 2,000 रुपये का भत्ता देने की घोषणा की। ALSO READ: तेजस्वी यादव का वादा, जीविका दीदीयों को 30,000 रुपए वेतन, 2 वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण

10:08 AM, 22nd Oct
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे एक निम्न दाब क्षेत्र के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में आज भारी बारिश दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 22 से 26 अक्टूबर तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इधर दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई।  ALSO READ: weather update : तमिलनाडु में साइक्लोन अलर्ट, इन राज्यों IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

08:18 AM, 22nd Oct
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली में आर.के. पुरम के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 380 दर्ज किया गया। इंडिया गेट के आसपास AQI 362 था। यह 'बेहद खराब' श्रेणी में है। दिल्ली में GRAP-2 लागू हो चुका है।

08:15 AM, 22nd Oct
रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाले संभावित बातचीत टल गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच हुई फोन बातचीत के बाद बैठक को टालने का निर्णय लिया गया। ALSO READ: हंगरी में नहीं मिलेंगे ट्रंप और पुतिन, विदेश मंत्रियों की बातचीत में फैसला

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

weather update : तमिलनाडु में साइक्लोन अलर्ट, इन राज्यों IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी