Festival Posters

LIVE: तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के CM फेस, घोषणा पत्र 28 अक्टूबर को

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 (18:48 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीएम फेस बनाने का एलान किया गया। पल पल की जानकारी...


06:56 PM, 23rd Oct
79 हजार करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (DAC) की गुरुवार (23 अक्टूबर) को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में बैठक हुई। इस बैठक में सेना, नौसेना और वायुसेना के विभिन्न खरीदी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनकी कुल राशि लगभग 79 हजार करोड़ रुपए है। ये कदम भारत की सुरक्षा को नई ऊंचाई देंगे।

06:48 PM, 23rd Oct
महागठबंधन का घोषणा पत्र : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन 28 अक्टूबर को पटना में संयुक्त घोषणापत्र जारी करेगा। दूसरी ओर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि लालू यादव ने कांग्रेस पर दबाव बनाकर तेजस्वी को CM का उम्मीदवार बनवाया है। 

12:41 PM, 23rd Oct
तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि राजग ने सीएम चेहरा क्यों नहीं बताया? उन्होंने दावा किया कि ये नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव है। भाजपा नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद जदयू नहीं बचेगी। उसके कुछ नेता भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।
 
राजद नेता ने कहा कि हम बिहार को बनाने के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को हटाएंगे। उन्होंने डबल इंजन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एक इंजन अपराध में, एक इंजन भ्रष्‍टाचार में लिप्त है। बिहार में घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। भ्रष्‍टाचार के बिना राज्य में कोई काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि राज्य में जो 20 साल में नहीं हुआ 20 माह में करके दिखाएंगे।

12:17 PM, 23rd Oct
-तेजस्वी यादव होंगे बिहार में महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार, वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी होंगे डिप्टी सीएम उम्मीदवार।
-महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि देश के हालत गंभीर, आज लोकतंत्र को खतरा है। देश के हालात से सब चिंतित है। पूरा देश बिहार की ओर देख रहा है।
-उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। राहुल तेजस्वी की यात्रा को जनता का सहयोग मिला।

11:47 AM, 23rd Oct
-महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले तेजस्वी यादव और अशोक गेहलोत की मुलाकात हुई।
-कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल पर केवल तेजस्वी यादव की फोटो पर जताई नाराजगी।

10:17 AM, 23rd Oct
भीषण आग में प्रसिद्ध उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल का निधन : इंदौर के प्रतिष्ठित उद्योगपति और महिंद्रा शोरूम के संचालक प्रवेश अग्रवाल के घर आज तड़के करीब सुबह 4 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि पूरा घर धुएं से भर गया, और दम घुटने से  अग्रवाल का दुखद निधन हो गया। उनकी पत्नी रेखा की हालत भी गंभीर है। 

08:52 AM, 23rd Oct
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और अनुष्ठान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। 17.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। चारों धामों में लगभग 50 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

07:47 AM, 23rd Oct
-बिहार चुनाव में दूसरे चरण के लिए आज नाम वापसी का आखिरी दिन।
-सुबह 11 बजे महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तेजस्वी यादव को घोषित किया जा सकता है CM फेस
-भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा का आज बिहार दौरा। गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह भी आज से 3 दिन के बिहार दौरे पर।
 

07:46 AM, 23rd Oct
-केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार इंडिया गेट और ITO के आसपास के इलाकों में AQI 353 दर्ज़ किया गया जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। अक्षरधाम के पास AQI 350 दर्ज हुआ।
-दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान में रोहिणी में हुई मुठभेड़ में चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मारे गए। ALSO READ: बिहार चुनाव से पहले दिल्ली में एनकाउंटर, 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर

07:45 AM, 23rd Oct
भाई दूज के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यमुना नदी के बलुआ घाट पर सुबह के पावन स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ALSO READ: Bhai dooj 2025: भाई दूज पर जानिए तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तेजस MK1-A की डिलीवरी रुकी, इजराइल ने क्यों नहीं दिया रडार का सोर्स कोड, कहीं हो ना जाए अमेरिका और फ्रांस जैसी परेशानी

महागठबंधन में सीटों को लेकर क्या अभी भी घमासान, लालू और तेजस्वी से मुलाकात के बाद क्या बोले अशोक गहलोत

घोर नाइंसाफी, शांति के नोबल पुरस्कार के असली हकदार तो ट्रंप ही थे

बेरहम भाभी का खौफनाक कारनामा, देवर का काट दिया प्राइवेट पार्ट, दिवाली की रात बेडरुम में बुलाया और कर दिया खेल

जैश-ए-मोहम्मद महिलाओं को बनाएगा जिहादी, 500 रुपए में बनेंगी आतंकी, मसूद अजहर की बेटी देगी ट्रेनिंग

सभी देखें

नवीनतम

बिहार के बाद 5 और राज्यों में SIR की प्रक्रिया शुरू, 2026 में होंगे विधानसभा चुनाव

LIVE: तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के CM फेस, घोषणा पत्र 28 अक्टूबर को

महिला जेम्सबॉन्ड अन्ना चैपमैन फिर काम पर लौटीं, जानिए कौन है यह करिश्माई रूसी जासूस

CM योगी के नेतृत्व में UP को मिल रही नई उड़ान, फोकस सेक्टर डेस्क में आएंगे करोड़ों रुपए के निवेश

मुख्यमंत्री योगी ने की अग्निशमन विभाग की समीक्षा, बोले- सर्विस को अधिक सशक्त और आधुनिक बनाया जाए

अगला लेख