Hanuman Chalisa

LIVE: अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, क्या बोले पीएम मोदी?

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 25 नवंबर 2025 (11:51 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मंत्रोच्चार के बीच अयोध्या के राम मंदिर में धर्म ध्वजा फहराया। इससे पहले उन्होंने अयोध्या में रोडशो भी किया। रामनगरी में आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पल पल की जानकारी...
 

12:20 PM, 25th Nov
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में धर्म ध्वजारोहण महोत्सव को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा सदियों के घाव भर रहे हैं। सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति है, जिसकी अग्नि 500 वर्ष तक प्रज्वलित रही। जो यज्ञ एक पल भी आस्था से डिगा नहीं, एक पल भी विश्वास से टूटा नहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में धर्म ध्वजारोहण महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि सदियों के घाव भर रहे हैं। सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति है, जिसकी अग्नि 500 वर्ष तक प्रज्वलित रही। जो यज्ञ एक पल भी आस्था से डिगा नहीं, एक पल भी विश्वास से टूटा नहीं।
 
उन्होंने कहा कि ये धर्मध्वजा केवल एक ध्वजा नहीं, ये भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का ध्वज है। इसका भगवा रंग, इसपर रचित सूर्यवंश की ख्याति, वर्णित ॐ शब्द और अंकित कोविदार वृक्ष रामराज्य की कीर्ति को प्रतिरूपित करता है। ये ध्वज...संकल्प है, सफलता है! ये ध्वज...संघर्ष से सृजन की गाथा है, सदियों से चले आ रहे स्वप्नों का साकार स्वरूप है। ये ध्वज...संतों की साधना और समाज की सहभागिता की सार्थक परिणीति है। 
 

12:02 PM, 25th Nov
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर पर ध्वजारोहण एक यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं बल्कि एक नए युग का शुभारंभ है। इस अवसर पर मैं प्रधानमंत्री मोदी और RSS सरसंघचालक मोहन भागवत का उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से हृदय से अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि हम एक नए भारत के दर्शन कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान राम का यह भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था, सम्मान और आत्म गौरव का प्रतीक है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर लहराता यह केसरिया ध्वज धर्म, मर्यादा, सत्य, न्याय और राष्ट्र धर्म का प्रतीक है।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 500 वर्षों में साम्राज्य बदले और पीढ़ियां बदली परंतु आस्था हमेशा अडिग रही। जब RSS जैसे संगठन के हाथों में कमान आई तो एक ही उद्घोष हुआ कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे। लाठी गोली खाएंगे, मंदिर वही बनाएंगे। यहां हर दिन एक पर्व है और हर दिशा में राम राज्य की अनुभूति हो रही है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज हम सबके लिए एक सार्थकता का दिन है। इतने लोगों ने सपना देखा, इतने लोगों ने प्रयास किए, इतने लोगों ने अपने प्राण अर्पण किए आज उनकी आत्मा को तृप्त हुई होगी। आज वास्तव में अशोक जी को वहां शांति मिली होगी। उन्होंने अपना प्राण अर्पण किया और अपना पसीना बहाया तथा जो पीछे रहे वो भी मन में इच्छा करते रहे कि मंदिर बनेगा-बनेगा और आज मंदिर निर्माण की शास्त्रीय प्रक्रिया पूर्ण हो गई। ध्वजारोहण हो गया....हमने इसे अपनी आंखों से देखा है।

11:50 AM, 25th Nov
अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केशरिया ध्वज फहराया। इस अवसर पर लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे। धर्म ध्वजा राम मंदिर पर फैरते ही अयोध्या में दीपावली जैसा जश्न।

11:41 AM, 25th Nov
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के 'शिखर' पर औपचारिक रूप से भगवा झंडा फहराएंगे। झंडा पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर आर्किटेक्चरल स्टाइल में बने शिखर पर फहराया जाएगा।

11:07 AM, 25th Nov
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। 
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की। कुछ ही देर में राम मंदिर शिखर पर होगा ध्वजारोहण।

10:32 AM, 25th Nov
-अयोध्या राम मंदिर पहुंचे पीएम मोदी। मंदिर परिसर में बने अन्य मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर पर फहराएंगे ध्वज।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सप्तमंदिर पहुंचे, जहां महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से जुड़े मंदिर हैं। 
-मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले शेषावतार मंदिर में पूजा-अर्चना की।


10:19 AM, 25th Nov
वेबदुनिया संवाददाता संदीप श्रीवास्तव के अनुसार, साकेत महाविद्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए रवाना हो गए। रास्ते में सभी का अभिवादन करते हुए राम मंदिर के लिए रवाना।

09:48 AM, 25th Nov
अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत।

09:08 AM, 25th Nov
थोड़ी देर में अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी। अभिजीत मुर्हूत में शिखर पर फहराएंगे भगवा ध्वज।

08:50 AM, 25th Nov
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ‘ध्वजारोहण’ समारोह पर कहा, 'राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होगा। 11:50 बजे ये ध्वजारोहण किया जाएगा। पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत मौजूद रहेंगे...और उत्तर प्रदेश राज्यपाल और मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। ध्वज कोविदार वृक्ष अंकित और सूर्य तथा 'ॐ' अंकित है। भगवा पताका है...ये रंग त्याग और समर्पण का प्रतीक है। 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा तिकोना समकोण त्रिभुज ऐसा एक ध्वज है। समर्पूण संसार को ये दृश्य अपने-अपने टीवी पर देखने को मिलेगा।

07:45 AM, 25th Nov
अयोध्या में पीएम मोदी का कार्यक्रम : पीएम मोदी मंगलवार को सुबह 9.30 बजे विशेष विमान से महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। पीएम एयरपोर्ट से हेलीकॉपप्टर से साकेत कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर आएंगे। हेलीपैड से पीएम का काफिला रामपथ पर रोड शो करते हुए जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर में प्रवेश करेगा।

07:38 AM, 25th Nov
-प्रधानमंत्री आज सुबह अयोध्या में राम दरबार व गर्भगृह में रामलला के दर्शन कर पूजन करेंगे। यहां से वह सप्तऋषि मंदिर और फिर माता अन्नपूर्णा मंदिर में प्रार्थना कर मुख्य समारोह में भाग लेंगे। ALSO READ: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे प्रधानमंत्री मोदी
-ध्वजारोहण का यह महापर्व परंपरा, आस्था और राष्ट्रभावना का अनोखा संगम बनेगा।
-ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त 11:58 से दोपहर 12:30 बजे तक है। 32 मिनट का यह शुभ योग भगवान श्रीराम के जन्म नक्षत्र अभिजीत मुहूर्त से मेल खाता है।

07:37 AM, 25th Nov
एसआईआर के खिलाफ पश्‍चिम बंगाल में ममता बनर्जी का बड़ा मार्च।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ की मुस्कान ने जेल में दिया बेटी को जन्‍म, ये रखा नाम, लेकिन पिता कौन इस पर सस्‍पेंस?

अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, पीएम मोदी ने फहराया केशरिया ध्वज

LIVE: अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, क्या बोले पीएम मोदी?

राम मंदिर के ध्वजारोहण से पहले अखिलेश ने की पोस्ट, दिया इस बात का संकेत

सीएम सोरेन बोले, झारखंड का युवा हवाई जहाज में चढ़ेगा भी और उड़ाएगा भी

अगला लेख