CM केजरीवाल के खिलाफ अपमानजनक अभियान का आरोप, EC से AAP करेगी BJP की शिकायत

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2023 (19:51 IST)
Aam Aadmi Party will complain against BJP : आम आदमी पार्टी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर उसके राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक और भ्रामक अभियान चलाने का आरोप लगाया और कहा कि वह निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी।
 
आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मुलाकात का वक्त मांगा है ताकि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शिकायत दर्ज करा सके। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब एक दिन पहले ही निर्वाचन आयोग ने आप के सोशल मीडिया खाते पर प्रधानमंत्री के खिलाफ पार्टी द्वारा की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए केजरीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उनसे 16 नवंबर तक चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप का जवाब देने को कहा था।
 
चड्ढा ने बुधवार को आरोप लगाया, भाजपा केजरीवाल के खिलाफ भ्रामक, अपमानजनक अभियान चला रही है। ‘एक्स’ पर दिल्ली भाजपा के खाते से पांच नवंबर को एक पोस्ट साझा किया गया था और इसे राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे चुनावी राज्यों में पार्टी के आधिकारिक खाते से भी पोस्ट किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

शांगरी ला डायलॉग में पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी, संघर्ष का समाधान न निकाले जाने पर यह होगा विनाशकारी

अमेरिका में यहूदी प्रदर्शनकारियों पर हमला, कई घायल, हमलावर ने लगाया 'फ्री फिलिस्तीन' का नारा

अंदर से कैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है पाकिस्तान

दक्षिण पश्चिम मानसून की परिस्थितियां अनुकूल, अनेक राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में उड़ानों का मार्ग बदला

Coronavirus : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में 363 नए केस आए सामने

अगला लेख