अरविंद केजरीवाल ने कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ीं, कहा- किसानों से छल नहीं कर सकते

Webdunia
गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (19:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में केंद्र के कृषि से संबंधित तीनों नए कानूनों की प्रतियों को फाड़ते हुए कहा कि वे देश के किसानों के साथ छल नहीं कर सकते। दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कानूनों को भाजपा के चुनावी 'फंडिंग' के लिए बनाया गया है और यह किसानों के लिए नहीं है।
ALSO READ: किसान आंदोलन के बीच शाह ने की केंद्रीय मंत्रियों और BJP नेताओं के साथ बैठक
केजरीवाल ने तीनों कानूनों की प्रतियों को फाड़ते हुए कहा कि मुझे ऐसा करते हुए दुख हो रहा है। मैं ऐसा नहीं करना चाहता था लेकिन मैं देश के किसानों के साथ छल नहीं कर सकता, जो ठंड में सड़कों पर सो रहे हैं, जब तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मैं सबसे पहले इस देश का नागरिक हूं, मुख्यमंत्री बाद में। विधानसभा तीनों कानूनों को खारिज करती है और केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को स्वीकार करना चाहिए।
 
केजरीवाल ने कहा कि अब तक 20 प्रदर्शनकारी किसानों की मौत हो चुकी है और कहा कि केंद्र को अब जाग जाना चाहिए तथा केंद्र इस मुगालते में न रहे कि किसान वापस अपने घर चले जाएंगे। वर्ष 1907 में किसानों का प्रदर्शन 9 महीनों तक चलता रहा, जब तक कि ब्रिटिश शासकों ने कुछ कानूनों को निरस्त नहीं कर दिया।

संत राम सिंह जी ने बलिदान दिया :  दिल्ली विधानसभा का आज एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था। इस विशेष सत्र में केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संत राम सिंह के मन में समाज, देश के किसानों के लिए इतनी पीड़ा थी कि इतनी बड़ा बलिदान कर दिया। जो पत्र लिखकर वे शहीद हुए, उस पत्र में उनका दर्द था कि मुझसे किसानों का दर्द देखा नहीं जा रहा। सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लिए रोज जैकेट, कंबल लेकर आया करते थे।

जब किसानों की वह पीड़ा उनके लिए असहाय हो गई, तो उन्होंने शहादत दे दी। इस आंदोलन में अभी तक 20 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। इस आंदोलन को भी 20 दिन हुए हैं और इस आंदोलन में लगभग रोज एक किसान शहीद हो रहा है। मैं केंद्र सरकार से पूछना चाहता हूं कि आप इस देश के किसानों की बात सुनने से पहले आप लोग और कितनी शहादत और कितनी जान लोगे?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, कहा- सबको जेल भेजने की साजिश

Weather Update : केरल में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी

Swati Maliwal Assault Case : विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

उत्तर प्रदेश का अपमान करने का मोदी का आरोप एक घटिया रणनीति : एमके स्टालिन

असम के सिल्चर में इंस्टीट्यूट में भीषण आग में कई बच्चे फंसे

अगला लेख