Biodata Maker

'आप' ने जारी की पंजाब विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची

Webdunia
शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (18:59 IST)
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमे मौजूदा विधायकों में से केवल 10 को ही मैदान में उतारने का फैसला किया गया है।

'आप' से पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान और पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनावों में 19 सीटों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है।

इनमें गढ़शंकर से जै किशन रोड़ी, जगराओं से सरवजीत कौर माणुके, निहाल सिंह वाला से मनजीत बिलासपुर, कोटकपुरा से कुलतार सिंह संधवां, तलवंडी-साबो से बलजिंदर कौर, बुढलाडा से प्रिंसिपल बुद्धराम, दिड़बा से हरपाल सिंह चीमा, सुनाम से अमन अरोड़ा, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर और महिला कलां से कुलवंत पंडोरी शामिल हैं।

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने भरोसा दिलाया कि पंजाब वासियों के प्यार की बदौलत और पंजाब की खुशहाली व तरक्की के लिए सभी दस सीटों पर ‘आप’ विजयी अवश्य होगी। सभी उम्मीदवारों ने ‘आप’ से पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष भगवंत मान और पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह द्वारा उन पर भरोसा जताने और उन्हें दोबारा पंजाब और पंजाब के लोगों की सेवा का अवसर प्रदान करने पर खुशी व्यक्त की है।

‘आप’ से नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वह पंजाब के मन की बात समझते हैं और पंजाब में इस बार ‘आप’ की सरकार अवश्य बनेगी। चीमा ने पंजाब के लोगों से अपील की है कि पंजाब को दोबारा असल पंजाब बनता देखने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के हर उम्मीदवार का पूर्ण समर्थन कर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि पंजाब को चोट पहुंचाने वाले अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकार को यह समझ आए कि यदि पंजाब किसी को सिर-आंखों पर बिठा सकता है तो उसे किनारे लगाना भी जानता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

US Tariff के बावजूद भारत की GDP में आया उछाल, रिपोर्ट में अनुमान से ज्‍यादा निकले आंकड़े

उत्तराखंड में 12000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, CM ने बांटे नियुक्ति पत्र

सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर पर बोले CM डॉ. मोहन यादव, कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी

दुबई हादसे के बाद HAL अध्यक्ष का बड़ा बयान, तेजस पूरी तरह सुरक्षित

रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन 2 दिवसीय दौरे पर आएंगे भारत, जानिए किन मुद्दों पर हो सकती है वार्ता

अगला लेख