आप का देशभर में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर अभियान शुरू

Webdunia
गुरुवार, 30 मार्च 2023 (15:41 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' नारे के साथ गुरुवार को पोस्टर अभियान शुरू किया और देशभर में 22 राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में बैनर लगाए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल राय ने यह जानकारी देते कहा कि अभियान का उद्देश्य देशभर में यह संदेश भेजना है कि भाजपा ने नागरिकों से जो वादे किए थे वे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य देशभर में भाजपा के बारे में यह संदेश देना है कि पार्टी अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। किसानों से जो वादे किए गए, वे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। समस्याओं को सुलझाने के बजाय भाजपा केवल लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। अब तक 22 राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में ये पोस्टर लगाए गए हैं।
 
राय ने कहा कि इस अभियान के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए 10 अप्रैल से इसी तरह के पोस्टर देशभर के विश्वविद्यालयों में लगाए जाएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत में कैसे होती है जनगणना, जानिए Census की पूरी प्रक्रिया

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

सभी देखें

नवीनतम

क्या ईरान-इजरायल युद्ध से भारत में बढ़ेगी महंगाई, जानिए कौन सी चीजें होंगी महंगी और क्या पड़ेगा असर

FASTag पर नितिन गडकरी का बड़ा एलान, 15 अगस्त से शुरू होगा 3000 का वार्षिक पास

1,120 रुपए लेकर सोने का मंगलसूत्र खरीदने पहुंचा बुजुर्ग, वायरल हुआ वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीकार नहीं किया ट्रंप का न्योता, जानिए क्या था PM का जवाब

मध्यप्रदेश बना पर्यटकों की पहली पसंद, साल 2024 में रिकॉर्ड 13 करोड़ 41 लाख सैलानी आए

अगला लेख