अडाणी समूह गुजरात में करेगा 2 लाख करोड़ का निवेश, अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा ग्रीन एनर्जी पार्क

30 गीगावॉट क्षमता वाला एक ग्रीन एनर्जी पार्क बनेगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 10 जनवरी 2024 (12:21 IST)
30 गीगावॉट क्षमता वाला ग्रीन एनर्जी पार्क बनेगा
 
अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा ग्रीन एनर्जी पार्क
 
सकल घरेलू उत्पाद में 185 प्रतिशत की वृद्धि
 
Adani Group will invest Rs 2 lakh crore in Gujarat : उद्योगपति गौतम अडाणी (Gautam Adani) ने बुधवार को गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश की घोषणा की। इसमें मुख्य रूप से एक हरित ऊर्जा पार्क (green energy park) का निर्माण शामिल है, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। वाइब्रेंट गुजरात (Vibrant Gujarat) वैश्विक शिखर सम्मेलन (VGGS) के यहां आयोजित 10वें संस्करण में अडाणी ने कहा कि इस निवेश से 1 लाख नौकरियों का सृजन होगा।
 
अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा ग्रीन एनर्जी पार्क : उन्होंने कहा कि पिछले शिखर सम्मेलन में 55,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई गई थी जिसमें से 50,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश समूह कर चुका है। उन्होंने कहा कि समूह अब कच्छ में 25 वर्ग किलोमीटर में फैला 30 गीगावॉट क्षमता वाला एक ग्रीन एनर्जी पार्क बना रहा है, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा।
 
अडाणी ने कहा कि 2014 के बाद से भारत ने सकल घरेलू उत्पाद में 185 प्रतिशत की वृद्धि और प्रति व्यक्ति आय में 165 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है, जो भू-राजनीतिक तथा वैश्विक महामारी संबंधी चुनौतियों को देखते हुए अद्वितीय है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख