chhat puja

एकनाथ शिंदे के विधायकों की तुलना कसाब से, आदित्‍य ठाकरे ने कहा इतनी सुरक्षा क्‍यों?

Webdunia
रविवार, 3 जुलाई 2022 (15:01 IST)
मुंबई। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए बागी विधायकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने पर सवाल उठाए।
 
आदित्य ने कहा, 'कसाब को भी इतनी सुरक्षा नहीं दी गई थी। हमने मुंबई में ऐसी सुरक्षा पहले कभी नहीं देखी। आप क्यों डरे हुए हैं? क्या कोई भाग जाएगा? इतना डर क्यों है?'
 
पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल कसाब को 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमलों के दौरान जिंदा पकड़ा गया था और पुणे की येरवदा जेल में उसे फांसी दी गई थी।
 
महाराष्ट्र में 4 दिन पहले बनी शिवसेना (शिंदे गुट) और भाजपा की गठबंधन सरकार को 4 जुलाई को विधानसभा सत्र के दौरान विश्वास मत का सामना करना है।
 
शिंदे के समर्थक बागी विधायक रविवार को विशेष बसों के जरिये पास के लग्जरी होटल से विधान भवन परिसर पहुंचे। शिंदे को समर्थन देने वाले शिवसेना के बागी विधायक शनिवार शाम गोवा से मुंबई लौट आए। उन्हें दक्षिण मुंबई के एक होटल में रखा गया है, जो विधान भवन के पास स्थित है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत की कीमत पर पाकिस्तान से दोस्ती नहीं, अमेरिका ने आतंकी देश को दिखाया आईना

SIR की देशभर में कब होगी शुरुआत, चुनाव आयोग सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेगा खुलासा

JDU ने विधायक गोपाल मंडल समेत 5 नेताओं को फिर दिखाया पार्टी के बाहर का रास्ता

पाकिस्‍तान ने सलमान खान को बताया आतंकी, जा‍निए क्‍या है बौखलाहट की वजह

झारखंड के अस्पताल में बड़ी लापरवाही, 7 बच्चों को चढ़ाया HIV संक्रमित खून

सभी देखें

नवीनतम

प्रेग्‍नेंट है AI Minister डिएला, 83 बच्चों को देंगी जन्‍म, अल्बानिया के PM के बयान से पूरी दुनिया में हड़कंप

ग़ाज़ा : फिलिस्तीनी आबादी ने झेली है 'अकल्पनीय पीड़ा', आपात आश्रय व्यवस्था के लिए प्रयास

ATM से कैसे निकलेगी EPF की राशि, इससे क्या होगा मेंबर्स को फायदा

फर्जी लेफ्टिनेंट बन किया लेडी डॉक्टर से रेप, होश आया तो निकला डिलिवरी ब्‍वॉय, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

Cyclone Montha : चक्रवात मोंथा बनेगा खतरनाक, 100 KM की गति से चलेंगी हवाएं, कई राज्‍यों में अलर्ट

अगला लेख