कश्मीर में अजीत डोभाल, लोगों के साथ खाया खाना, पुलिसकर्मियों से की मुलाकात

Webdunia
बुधवार, 7 अगस्त 2019 (20:47 IST)
जम्मू। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर का बुधवार को तूफानी दौरान किया और स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों के साथ खाना भी खाया।
 
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को कश्मीर पहुंचे डोभाल विश्वास बहाली कदम के तहत घाटी में स्थानीय लोगों से मिल रहे हैं। डोभाल ने शोपियां जिले में लोगों से कहा, 'सबकुछ ठीक हो जाएगा। आपकी रक्षा और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।'
 
कश्मीर में अभूतपूर्व सुरक्षा कदम उठाए गए हैं तथा कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं तथा सभी संचार सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।
 
डोभाल बंद दुकानों के बाहर एक पगडंडी पर खाना खाते तथा स्थानीय लोगों से बात करते दिखे। उन्होंने सुरक्षा मुद्दे और अनुच्छेद 370 हटाने तथा राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के सरकार के फैसले पर लोगों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया।
 
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने लोगों से कहा, 'आपके और उनके बच्चे यहीं रहेंगे। वे विश्व में अपना नाम करेंगे।' उन्होंने क्षेत्र में मौजूद पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की और विगत कई वर्षों से राज्य में स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने में उनकी भूमिका की सराहना की।
 
डोभाल ने पुलिसकर्मियों से कहा, 'जम्मू कश्मीर पुलिस सर्वश्रेष्ठ पुलिसबलों में से एक है। हमारे लिए इसका विशेष स्थान है।'
 
बाद में स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों से बात करते डोभाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनके साथ राज्य के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह भी थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, स्वाति मालीवाल को क्यों याद आए मनीष सिसोदिया?

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

अगला लेख