Hanuman Chalisa

हमें अपनी छुट्टियों का आनंद उठाने दीजिए : न्यायमूर्ति सीकरी

Webdunia
शनिवार, 19 मई 2018 (18:17 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक में सत्ता को लेकर विवाद पर सुनवाई पूरी करते हुए उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को कहा कि अब हमें अपनी छुट्टियों का आनंद उठाने दीजिए। शीर्ष न्यायालय में 3 न्यायाधीशों की एक पीठ की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति एके सीकरी ने जब मजाकिया अंदाज में यह टिप्पणी की, तब पूरा अदालत कक्ष ठहाकों से गूंज उठा।
 
 
कांग्रेस ने 3 बार विधायक चुने जा चुके केजी बोपैया (भाजपा) को कर्नाटक विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद न्यायालय का रुख किया था, हालांकि परंपरागत रूप से अस्थायी अध्यक्ष सदन का सबसे लंबे समय से सदस्य रहने वाला व्यक्ति होता है।
 
न्यायालय में शनिवार की सुनवाई शुरू होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने शनिवार को परेशान करने को लेकर पीठ से माफी मांगी, क्योंकि यह छुट्टी का दिन होता है। अपने भद्र व्यवहार को लेकर जाने जाने वाले न्यायमूर्ति सीकरी ने कहा कि हमें अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाना है। इस पर सिब्बल ने कहा कि हम आपको कभी परेशान नहीं करते लेकिन यह करने के सिवा हमारे पास कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि स्थापित सिद्धांतों का पालन नहीं किया जा रहा।
 
न्यायालय ने जब अपना आदेश सुनाना शुरू किया, तब कांग्रेस-जद (एस) की ओर से संयुक्त रूप से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पीठ से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि हमें आशा है कि हम आपको (न्यायाधीशों को) रविवार को परेशान नहीं करेंगे। इस पर न्यायमूर्ति सीकरी ने तुरंत कहा कि हम भी इसी की चर्चा कर रहे हैं, हमें भी यही आशंका है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख