#MeToo आलोक नाथ ने कराया विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज

Webdunia
शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (15:55 IST)
मुंबई। अभिनेता आलोकनाथ और उनकी पत्नी आशु ने लेखिका-निर्देशिका विनता नंदा के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही शुरू करने की मांग करते हुए शनिवार को एक स्थानीय अदालत में शिकायत दायर की।
 
 
दरअसल, विनता ने आलोकनाथ पर बलात्कार का आरोप लगाया है। अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर शिकायत में आलोकनाथ और उनकी पत्नी ने उनके द्वारा भेजे गए पत्र को संज्ञान में लेने के लिए उपनगरीय अंबोली थाना को निर्देश देने की मांग की है। इस पत्र के जरिए उन्होंने नंदा के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही की मांग की है।
 
 
गौरतलब है कि सोमवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट में विनता ने अभिनेता पर आरोप लगाया कि उन्होंने 19 साल पहले उनसे बलात्कार किया था। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में आलोकनाथ का नाम नहीं लिया था। उन्होंने उनका जिक्र अभिनय के क्षेत्र में ‘सबसे संस्कारी व्यक्ति’ के रूप में किया था।
 
 
आलोकनाथ को ‘मैने प्यार किया’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘विवाह’ जैसी फिल्मों में ‘नैतिक मूल्यों’ वाले किरदार निभाने को लेकर जाना जाता है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

गडकरी ने किया दावा, 2 साल में MP में राष्ट्रीय राजमार्ग का नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा होगा

भारत के इस पड़ोसी देश में मिलता है दुबई से भी सस्ता सोना, घूमने जाएं तो लाना ना भूलें

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

चिदंबरम ने मोदी सरकार को क्यों नहीं दिया तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का श्रेय, जानिए क्या कहा?

मध्यप्रदेश में मौसम उगलेगा आग, गर्मी तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

अगला लेख