khatu shyam baba

क्या राहुल ने पाकिस्तान के साथ मिलकर मोदी के खिलाफ महागठबंधन बनाया है? : शाह

Webdunia
शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (23:21 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आश्चर्य जताया कि क्या उन्होंने पाकिस्तान के साथ महागठबंधन बना लिया है, क्योंकि दोनों 'मोदी हटाओ' कह रहे हैं।
 
 
शाह ने पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन के ट्विट का प्रयोग कर राहुल पर निशाना साधा। हुसैन ने राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राफेल सौदे को लेकर राहुल के ट्विट को टैग किया जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ भाजपा नीत अभियान की व्याख्या की गई।
 
शाह ने ट्विट किया कि राहुल गांधी कहते हैं कि 'मोदी हटाओ'। पाकिस्तान कहता है कि 'मोदी हटाओ'। अब पाकिस्तान भी प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के आधारहीन आरोपों का समर्थन करता है। क्या कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय महागठबंधन बना रही है? 
 
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने हैशटैग #नापाककांग्रेस का इस्तेमाल किया। राफेल लड़ाकू विमान में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखा शब्दयुद्ध जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

काशी विश्वनाथ के कपाट सूतक काल में रहेंगे बंद, श्रद्धालु नहीं आएं इस दौरान पूजा के लिए

अगला लेख