अमित शाह ने साधा राहुल पर निशाना, राफेल पर सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गए...

Webdunia
शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (13:41 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार को राफेल सौदे पर उच्चतम न्यायालय से क्लीनचिट मिलने के बाद एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। भाजपा इसे अपनी जीत बता रही है तो वहीं विपक्ष जेपीसी जांच पर अड़ा हुआ है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हम स्वागत करते हैं। आज सत्य की जीत हुई है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज सिद्ध हो गया है चोर-चोर वही चिल्लाते है जिनको चौकीदार का भय होता। राहुल गांधी देश की जनता को जवाब दें कि वो किस आधार पर देश की जनता को गुमराह कर रहें थे? मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने राफले सौदे में देरी क्यों की? कोर्ट में याचिकाकर्ता क्यों नहीं बने राहुल गांधी? राहुल गांधी राफेल पर खुद सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गए?
 
शाह ने कहा, देश की आजादी के बाद से एक कोरे झूठ के आधार पर देश की जनता को गुमराह करने का इससे बड़ा प्रयास कभी नहीं हुआ और ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह प्रयास देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष के द्वारा किया गया।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने और अपनी पार्टी के तत्काल फायदे के लिए झूठ का सहारा लेकर चलने की एक नई राजनीति की शुरुआत की और उच्चतम न्यायालय के फैसले ने आज सिद्ध कर दिया है कि झूठ के पैर नहीं होते और अंत में जीत सत्य की ही होती है।
 
उन्होंने कहा कि राफेल खरीद के संबंध में देश की जनता को गुमराह करने और सेना के बीच में संदेश पैदा करने के लिए राहुल गांधी को देश की जनता से मांफी मांगनी चाहिए। विमान की खरीद की प्रक्रिया को रोकने की कोशिश करके राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाला है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि वह राफेल सौदे को लेकर अपनी जानकारी का स्रोत बताएं जिसके आधार पर उन्होंने इस तरह के निराधार आरोप लगाए थे।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख