बिहार रैली में अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना, SIR के विरोध को लेकर लगाया यह आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 (19:07 IST)
Amit Shah Bihar Visit News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार में एक रैली के दौरान आरोप लगाया कि विपक्षी राजद-कांग्रेस गठबंधन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की आलोचना करके बांग्लादेशी घुसपैठियों के अपने वोट बैंक को सुरक्षित करने का प्रयास कर रहा है। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा, विशेष गहन पुनरीक्षण पहले भी कई बार हो चुका है। लेकिन राहुल गांधी या (राजद अध्यक्ष) लालू प्रसाद ने कभी इसकी आलोचना नहीं की। वे अब इसका विरोध कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि वे अपना वोट बैंक बचाना चाहते हैं।
 
शाह बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पुनौरा धाम को नया रूप देने के लिए लगभग 900 करोड़ रुपए की परियोजना की आधारशिला रखी। पुनौरा धाम उस स्थान पर स्थित है, जहां माना जाता है कि राजा जनक को पुत्री के रूप में देवी सीता मिली थीं।
 
पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा, विशेष गहन पुनरीक्षण पहले भी कई बार हो चुका है। लेकिन राहुल गांधी या (राजद अध्यक्ष) लालू प्रसाद ने कभी इसकी आलोचना नहीं की। वे अब इसका विरोध कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि वे अपना वोट बैंक बचाना चाहते हैं।
ALSO READ: नरेन्द्र मोदी के बाद अब उनके खास अमित शाह ने बनाया रिकॉर्ड, आडवाणी को पीछे छोड़ा
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से उन घुसपैठियों के नाम हटाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण की आवश्यकता है जो बांग्लादेश से अवैध रूप से आए हैं और उन नौकरियों को हड़प रहे हैं जिन पर बिहार के युवाओं का वैध दावा है। शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और लालू प्रसाद ऐसे अवैध मतदाताओं को बचाना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा, क्या घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से नहीं हटाए जाने चाहिए? राहुल गांधी को संविधान की प्रति लहराने का शौक है। उन्हें संविधान को अच्छी तरह पढ़ना चाहिए, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि जो लोग देश के नागरिक नहीं हैं, उन्हें वोट देने का कोई अधिकार नहीं है।
 
केंद्रीय गृहमंत्री ने वास्तविक मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए जाने या वोट देने के पात्र नहीं रहे लोगों को सूची में शामिल किए जाने के संबंध में विपक्षी दलों द्वारा एक भी दावा या आपत्ति पेश न कर पाने पर भी उनका मजाक उड़ाया। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह ने दावा किया कि उन्हें बिहार में राजग की निश्चित जीत का पूर्वानुमान है, जिसका नेतृत्व जदयू अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। कुमार इस अवसर पर मौजूद थे।
ALSO READ: हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह
भाजपा नेता ने कहा, ऐसा लगता है कि विपक्ष को एहसास हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी हार निश्चित है। इसलिए वे इसे टालने के तरीके ढूंढ़ रहे हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण की उनकी तीखी आलोचना भी इसी तरह का एक प्रयास है। केंद्रीय गृहमंत्री ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर संसद के अंदर ऑपरेशन सिंदूर का भी विरोध करने का आरोप लगाया।
 
शाह ने दावा किया, पिछली कांग्रेस सरकार आतंकवाद को रोकने में असमर्थ थीं। आतंकवादी अपनी मर्जी से हमला करते थे और बिना किसी नुकसान के अपने ठिकानों पर लौट जाते थे। लेकिन भाजपा के सत्ता में आने और नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद चीजें बदल गईं।
 
उन्होंने कहा, उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की गई। पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में बालाकोट हवाई हमला किया गया और जब उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमला करने का दुस्साहस किया, तो हमने अपराधियों को उनके घरों में घुसकर मारा। इस अवसर पर सीतामढ़ी को दिल्ली से जोड़ने वाली अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई गई।
ALSO READ: कैसे हुई पहलगाम के गुनहगारों की पहचान, अमित शाह ने लोकसभा में बताया
शाह ने अपने भाषण में यह भी कहा कि मोदी सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में बिहार के लिए 10,000 करोड़ रुपए से अधिक की रेलवे परियोजनाएं शुरू की हैं, जबकि संप्रग सरकार के समय लालू प्रसाद रेलमंत्री थे और राज्य पर केवल 1,000 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।
 
प्रधानमंत्री के सबसे करीबी सहयोगी माने जाने वाले शाह ने बिहार की सांस्कृतिक विरासत के प्रति मोदी के सम्मान को भी रेखांकित किया और उन उदाहरणों का उल्लेख किया जब मोदी ने विदेशी गणमान्य अतिथियों को मधुबनी पेंटिंग नमूने भेंट की।
 
भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ऐसी मान्यता है कि राजा जनक यहां सोने के हल से जमीन जोत रहे थे, क्योंकि उन्हें बताया गया था कि इससे सूखाग्रस्त क्षेत्र में बारिश होगी। जैसे ही उन्हें सीता माता का पता चला, उनके लिए स्वर्ग खुल गया।
ALSO READ: जयशंकर के बचाव में गरजे अमित शाह, भारत के विदेश मंत्री पर भरोसा नहीं, बाहरियों की सुनते हैं
उन्होंने कहा, और यह कैसा संयोग है कि जिस दिन हमने देवी को समर्पित एक परियोजना शुरू की है, उसी दिन मूसलाधार बारिश हो रही है, जो भारतीय लोकाचार के अनुरूप है, जिसमें महिलाओं को हमेशा सर्वोच्च स्थान दिया गया है। रैली में बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें केंद्रीय और राज्यमंत्री तथा सांसद शामिल थे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बिहार में रद्द होगा SIR, विवादों के बीच आया SC का बड़ा बयान

कौन हैं बेडरूम जिहादी? कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां क्यों परेशान हैं इनसे

इस मुस्लिम देश में हर चौथा शख्स है भारतीय, कभी थी भुखमरी, आज है दुनिया का सबसे रईस देश

inflation : खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता, रिटेल महंगाई 8 साल के निचले स्तर पर आई

Delhi : 10 और 15 साल पुराने डीजल-पेट्रोल वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी, आया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के लिए न्यूयॉर्क आ सकते हैं पीएम मोदी

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा, 7 बच्चों समेत 11 की मौत

Weather Update: यूपी बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

Artificial Rain : जयपुर में क्यों फेल हो गया ड्रोन क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन? जानिए वजह

LIVE: राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा, 11 लोगों की मौत

अगला लेख