नेपाल और श्रीलंका में भी BJP सरकार बनाएंगे अमित शाह

Webdunia
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (10:49 IST)
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने शनिवार को BJP के एक कार्यक्रम में दावा करते हूए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की नेपाल और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की योजना है। बिप्लब देब के इस बयान की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है। हालांकि वे अक्‍सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार यह मामला अंतरराष्‍ट्रीय राजनीति को लेकर है।

खबरों के मुताबिक, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अगरतला में पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा है कि भाजपा सिर्फ देशभर में नहीं, बल्कि पड़ोसी देशों में भी पार्टी का विस्तार चाहती है, क्‍योंकि गृहमंत्री अमित शाह की नेपाल और श्रीलंका में भाजपा की सरकार बनाने की योजना है।

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब 2018 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की तैयारी के दौरान की एक बातचीत शेयर कर रहे थे। देब बोले, जब अमित शाह भाजपा के प्रमुख थे, तब एक बैठक के दौरान भारत में सभी राज्यों में पार्टी की जीत पर बात हो रही थी। उसी दौरान इस बात पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा, जब हम गेस्ट रूम में बात कर रहे थे, तब अजय जम्वाल (भाजपा के उत्तर-पूर्व जोनल सचिव) ने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में अपनी सरकार बनाई है, जिसके जवाब में अमित शाह ने कहा कि अभी श्रीलंका और नेपाल बाकी हैं और हमें अपनी पार्टी का विस्तार करना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, स्वाति मालीवाल को क्यों याद आए मनीष सिसोदिया?

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

अगला लेख