Hanuman Chalisa

अनंत कुमार का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

Webdunia
मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (17:20 IST)
बेंगलुरु। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार का मंगलवार को यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 
 
चामराजपेट श्मशान घाट पर पुजारियों के मंत्रोच्चारण के बीच कुमार के छोटे भाई नंद कुमार ने स्मार्त ब्राह्मण रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया। 
 
नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि दिए जाने और कुमार के पार्थिव शरीर के पंचतत्व में विलीन होने के दौरान 'अमर रहे, अमर रहे, अनंत कुमार अमर रहे' के नारे हवा में गूंजते रहे। 
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा भी इस दौरान यहां मौजूद रहे। 
 
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, रवि शंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, महेश शर्मा, विजय गोयल और सदानंद गौड़ा भी उपस्थित रहे। 
 
बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद 59 वर्षीय कुमार ने श्री शंकरा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र में सोमवार तड़के अंतिम सांस ली। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख