Hanuman Chalisa

क्या है अनमोल बिश्नोई का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन, अमेरिका से क्यों किया गया डिपोर्ट?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 नवंबर 2025 (11:42 IST)
Anmol Bishnoi news in hindi : लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई समेत 200 लोगों को अमेरिका से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक लॉरेंस के जेल में बंद होने के बाद से अनमोल अमेरिका से गैंग के सदस्यों को हत्या और वसूली के निर्देश देता था।
 
अनमोल पर हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप हैं और वह लंबे समय से फरार था। जांच एजेंसियां को NCP नेता बाबा सिद्दीकी और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अनमोल की तलाश थी। उसका नाम सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में भी सामने आया था। भारत पहुंचते ही एनआईए उसे गिरफ्तार कर लेगी।
 
पिछले साल नवंबर में, अनमोल को अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उसे अमेरिका में उसकी अवैध एंट्री के कारण गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के कुछ ही दिन बाद भारत ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
 
बताया जा रहा है कि अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने NCP नेता और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्धीकी को एक ईमेल के जरिए बताया कि उनके पिता की हत्या के साजिशकर्ता अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से निकाल दिया है।
 
अनमोल के खिलाफ कुल 18 केस दर्ज है। एनआईए ने भी अनमोल बिश्नोई को मोस्ट वांटेड बताया था और उस पर 10 लाख रुपए के इनाम रखा है। मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखा है। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका ने निकाला, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड, सलमान खान के फायरिंग में भी नाम आया था सामने

करारी हार के बाद राजनीति के साथ क्या बिहार छोड़ देंगे प्रशांत किशोर, JDU को दी बड़ी चुनौती

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त आधार बायोमेट्रिक अपडेट, UIDAI ने 1 साल तक हटाए सभी शुल्क

तेजस्वी यादव बैठक में भावुक हुए, कहा- आप किसी और को भी चुन सकते हैं अपना नेता

आतंकी उमर का दिल्ली ब्लास्ट से पहले का वीडियो, अंग्रेजी में आत्मघाती हमले पर बोलता दिखा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार में शपथ ग्रहण की तैयारी, नीतीश आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

भारतीयों से नफरत करते हैं जोहरान ममदानी, ट्रंप के बेटे का दावा

Jio ने अपग्रेड किया AI ऑफर, अब सभी अनलिमिटेड 5G यूजर्स को मिलेगा फ्री Gemini 3 एक्सेस

झारखंड में TNA के दूसरे चरण की शुरुआत, बोकारो में दिखा सबसे ज्यादा उत्साह

योगी सरकार की नीतियों का उत्कृष्ट परिणाम, छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में उत्तरप्रदेश का दबदबा

अगला लेख