‘आप’ की बातों में किताब लेकिन कर्मों में शराब, अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (19:31 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आबकारी नीति को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर हमला जारी रखते हुए शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की बातों में भले ही किताब हो लेकिन उनके कर्मों में ‘शराब’ है।
 
उन्होंने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में पाठशाला तो नहीं बनाईं लेकिन उसने ‘मधुशाला’ बहुत सारी खोल दीं। भाजपा के नेता आबकारी नीति में हुए कथित भ्रष्टाचार पर केजरीवाल और सिसोदिया की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। आप सरकार की आबकारी नीति की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच कर रहा है।
 
ठाकुर ने कहा कि शराब घोटाले से आप का चेहरा बेनकाब हुआ है और यह दर्शाता है कि वह ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। क्यों उसके नेता आबकारी नीति पर पूछे जा रहे सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार को यह जवाब देना होगा कि क्यों शराब के ठेकेदारों को 144 करोड़ रुपए लौटा दिए गए और 30 करोड़ रुपए की कमाई वापस क्यों कर दी?
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि उनकी आबकारी नीति सही थी तो उसे वापस क्यों लिया? सच्चाई यह है कि इसमें गंभीर भ्रष्टाचार हुआ है। उनके स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं और शराब मंत्री के खिलाफ जांच चल रही है। ऐसे मंत्री शिक्षा पर क्या प्रभाव छोड़ेंगे।
 
उल्लेखनय है कि शिक्षा मंत्री सिसोदिया के पास आबकारी विभाग का भी जिम्मा है। ठाकुर ने कहा कि यदि एक मंत्री शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाने में ही व्यस्त रहेगा तो उससे शिक्षा को लेकर क्या उम्मीद की जा सकती है। आप सरकार दावा करती रही है कि उसने अपने नीतियो और कार्यक्रमों से दिल्ली में शिक्षा क्षेत्र का कायाकल्प किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख