Hanuman Chalisa

अंशु प्रकाश मारपीट मामले में केजरीवाल समेत 11 विधायकों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Webdunia
सोमवार, 13 अगस्त 2018 (18:47 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गत फरवरी में दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित हमला के सिलसिले में सोमवार को यहां की एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के समक्ष अंतिम रिपोर्ट दायर की गई जिन्होंने मामले पर सुनवाई की तारीख 25 अगस्त निर्धारित की। दिल्ली पुलिस ने प्रकाश पर कथित हमले के सिलसिले में 18 मई को केजरीवाल से 3 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।
 
 
पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा 11 विधायकों को आरोपी बनाया गया है। यह मामला इसी वर्ष 19 फरवरी का है। मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर बैठक के लिए बुलाया गया था।
 
आरोप है कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रकाश के साथ मारपीट की गई। मेडिकल रिपोर्ट में मुख्य सचिव के साथ मारपीट की पुष्टि भी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से पूछताछ भी की थी। आम आदमी पार्टी के 2 विधायकों को गिरफ्तार भी किया गया था।
 
इस मामले ने बहुत तूल पकड़ा था। नौकरशाही और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए गए। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने आरोपपत्र दाखिल हो जाने पर केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल हो गया है, इसके मद्देनजर उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। (वार्ता/भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

अगला लेख