Hanuman Chalisa

केजरीवाल ने जेटली से भी मांगी माफी

Webdunia
सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (16:23 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीजीसीए) मामले में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से सोमवार को माफी मांग ली। उनके अलावा आप के 3 अन्य नेताओं आशुतोष, राघव चड्ढा तथा संजय सिंह ने भी जेटली से माफी मांगी है। केजरीवाल ने जेटली पर आरोप लगाया था कि उनके डीजीसीए का अध्यक्ष रहते हुए कई अनियमितताएं हुई थीं।

पार्टी के अन्य नेताओं ने भी जेटली पर इसी तरह के आरोप लगाए थे। इस पर जेटली ने इन सभी के खिलाफ न्यायालय में 10 करोड़ रुपए मानहानि का मामला दर्ज कराया था। जेटली को रविवार को लिखे एक पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने उन्हें उपलब्ध कराए गए कुछ कागजात के आधार पर आरोप लगाए थे लेकिन अब इनकी जांच से उन्हें पता लगा है कि ये आरोप निराधार थे।

उन्होंने कहा कि यह देखते हुए वे उनसे माफी मांगते हैं। संजय सिंह, आशुतोष और चड्ढा ने भी इसी तरह पत्र लिखकर जेटली से माफी मांगी है। केजरीवाल इससे पहले मानहानि के अलग-अलग मामलों में पंजाब के पूर्व मंत्री एवं अकाली दल नेता विक्रम सिंह मजीठिया, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के पुत्र अमित सिब्बल से भी माफी मांग चुके हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख