Hanuman Chalisa

आशुतोष के इस्तीफे पर अरविंद केजरीवाल का ट्‍वीट, इस जन्म में नहीं करूंगा स्वीकार

Webdunia
बुधवार, 15 अगस्त 2018 (16:19 IST)
आम आदमी पार्टी से आशुतोष ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। केजरीवाल ने यहां तक कहा कि इस जन्म में वह आशुतोष का इस्तीफा स्वीकार नहीं कर सकते हैं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं।' 
 
केजरीवाल ने इस्तीफे की घोषणा वाले आशुतोष के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि  'हम कैसे कभी आपका इस्तीफा स्वीकार कर सकते हैं। ना, इस जन्म में तो नहीं।' उधर, दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने भी ट्वीट कर कहा कि आशुतोष का फैसला दुखद है और उनसे मिलकर बात करेंगे। 
 
गौरतलब है कि पत्रकार रहे आशुतोष ने बुधवार सुबह ट्विटर के जरिए पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने इस्तीफे के पीछे बेहद व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। चर्चा यह भी है कि वे राज्यसभा में नहीं भेजे जाने की वजह से नाराज चल रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी पर भड़के राहुल गांधी, दावे 'विश्वगुरु' के पर एक परीक्षा ढंग से नहीं करा सकते!

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

अगला लेख