Festival Posters

भले ही मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए, दिल्ली में AAP ही जीतेगी : केजरीवाल

Webdunia
शनिवार, 18 नवंबर 2023 (01:08 IST)
Arvind Kejriwal's claim regarding Aam Aadmi Party : आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में दिल्ली में जीत हासिल करेगी, भले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के अभियान को पटरी से उतारने के लिए उन्हें गिरफ्तार कराने की योजना बनाई है।
 
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे यहां हर घर जाकर लोगों से पूछें कि उन्हें गिरफ्तार किए जाने की स्थिति में क्या लोग उन्हें जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते हुए देखना चाहेंगे या ऐसी स्थिति में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के अभियान को पटरी से उतारने के लिए उन्हें गिरफ्तार कराने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि वे विभिन्न क्षेत्रीय दलों के नेताओं को भी निशाना बनाएंगे।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ‘आप’ कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राष्ट्रीय राजधानी में हर घर में जाकर लोगों को भाजपा की साजिशों के बारे में बताएं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को यहां एक भी सीट न मिले। केजरीवाल ने यहां पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए, आम आदमी पार्टी दिल्ली में जीत हासिल करेगी।
 
उन्होंने कहा, मुझे मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा नहीं है। मैं शायद दुनिया का पहला ऐसा मुख्यमंत्री हूं जिसने 49 दिन बाद पद से इस्तीफा दे दिया था जबकि मुझे ऐसा करने के लिए किसी ने नहीं कहा था। केजरीवाल ने कहा, मैंने पार्षदों और विधायकों के साथ बैठकें की हैं जिन्होंने कहा है कि यदि मुझे गिरफ्तार किया जाता है तो मुझे मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए।

उन्होंने कहा, मैं आपको एक काम सौंप रहा हूं- हर घर में जाएं, लोगों से बात करें, उनसे पूछें कि क्या मुझे जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहना चाहिए या नहीं। लोगों को भाजपा की साजिशों के बारे में बताएं। सुनिश्चित करें कि भाजपा को यहां एक भी सीट न मिले।
 
‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जानती है कि वह दिल्ली में ‘आप’ को नहीं हरा सकती और इसीलिए वह साजिश रच रही है और ‘आप’नेताओं को जेल में डाल रही है। केजरीवाल ने कहा, मोदी जी, आप इस जीवन में आम आदमी पार्टी को दिल्ली में नहीं हरा सकते! आम आदमी पार्टी को हराने के लिए आपको फिर से जन्म लेना होगा। भले ही मुझे सलाखों के पीछे डाल दिया जाए, दिल्ली में आम आदमी पार्टी ही जीतेगी।
 
उन्होंने आरोप लगाया, हमारे चार नेता आज जेल में हैं। वे प्रेरणास्रोत हैं। जेल जाने से मत डरो। यदि संजय सिंह और मनीष सिसोदिया आज आम आदमी पार्टी छोड़ देंगे तो 24 घंटे के अंदर जेल से बाहर होंगे। केजरीवाल ने कहा, अगर आप खुद को कमजोर महसूस करते हैं तो आपको इन नेताओं को अपना प्रेरणास्रोत मानना चाहिए, जो भगत सिंह के रास्ते पर चल रहे हैं।
 
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न क्षेत्रीय दलों के नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई है। केजरीवाल ने कहा, उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए मुझे जेल में डालने की साजिश रची है कि ‘आप’ लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर सके। उन्होंने बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भी कुछ ऐसी ही साजिश रची है, लेकिन मैं आपको (भाजपा को) चुनौती देता हूं- आप इन नेताओं को सलाखों के पीछे डाल दें और हो सकता है कि आप ही साफ हो जाएं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ 10 साल की छोटी सी अवधि में काफी मजबूत होकर राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा, हमें राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। 1,350 पंजीकृत पार्टियां हैं और हमने इन्हें पीछे छोड़ दिया है। हम केवल भाजपा और कांग्रेस से पीछे हैं। जिस तरह से ‘आप’ आगे बढ़ रही है, एक दिन यह भाजपा और कांग्रेस को पछाड़कर देश में शासन करेगी।(भाषा) Edited By : Chetan Gour  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी के आरोपों का MEA ने दिया जवाब, विदेशी नेताओं से मुलाकात की लिस्ट की जारी, देखें कौनसे नेताओं के नाम

Ahmedabad Plane Crash : एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, ब्रिटेन भेजे गए शवों में मिला खतरनाक केमिकल

Putin India Visit : रूस की दोस्ती से समुद्र में भारत की ताकत दोगुनी, रूस देगा नई न्यूक्लियर सबमरीन

19 मिनट का वायरल वीडियो क्या है? सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की पूरी सच्चाई, शेयर किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें

किसकी सैलरी सबसे ज्यादा, व्लादिमीर पुतिन की या PM मोदी की? इस मामले में ट्रंप का क्या है हाल

सभी देखें

नवीनतम

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Weather Update : अब जमकर चमकेगी ठंड, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

अब्दुल्ला आजम को अब 2 पासपोर्ट मामले में सजा, 50 हजार का जुर्माना

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

Cloudflare Down: महीने भी दूसरी दूसरी बार इंटरनेट डाउन, कई ऐप्स चलाने में आई परेशानियां

अगला लेख