अरविन्द केजरीवाल ने कहा, सरकार की साठगांठ के बिना कोई देश नहीं छोड़ सकता

Webdunia
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (16:35 IST)
नई दिल्ली। देश के दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीयकृत बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए बड़े घोटाले के खुलासे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि सरकार की शह के बिना विजय माल्या हो या कोई और देश से भाग नहीं सकता।
 
केजरीवाल ने साढ़े ग्यारह हजार करोड़ रुपए के इस घोटाले को लेकर मोदी सरकार पर ट्विटर के जरिए हमला बोला। केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर अनदेखी का आरोप मढ़ा। उन्होंने लिखा कि क्या यह संभव है कि नीरव मोदी हो या विजय माल्या बिना भाजपा सरकार के साथ साठगांठ से देश छोड़ सकता है।
 
घोटाले के सामने आने के बाद पीएनबी के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने गुरुवार को कहा कि घोटाले की रकम को वसूलने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। इस घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैंक का कहना है कि यह घपला 2011 का है जिसकी जानकारी पिछले महीने ही सामने आई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख