अरविंद केजरीवाल बोले- अब गुजरात में होगा बदलाव

Webdunia
सोमवार, 14 जून 2021 (09:26 IST)
अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के दौरे पर आने से एक दिन पहले कहा कि अब गुजरात बदलेगा। कल मैं गुजरात आ रहा हूं, जहां प्रदेश के भाइयों एवं बहनों से मुलाकात करूंगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक दिन के दौरे पर गुजरात आएंगे, जहां उनकी पार्टी (आम आदमी पार्टी)2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। 

ALSO READ: दिल्ली में खुलेंगे बाजार, लेकिन मामले बढ़े तो फिर लग सकते हैं प्रतिबंध : केजरीवाल
 
केजरीवाल गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद में पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। यह दूसरा मौका होगा, जब केजरीवाल गुजरात जाएंगे। वे इससे पहले फरवरी में सूरत गए थे, जहां स्थानीय निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी उनकी पार्टी मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी थी।

ALSO READ: केजरीवाल बोले, Corona की तीसरी लहर की आशंका प्रबल, युद्धस्तर पर कर रहे तैयारी
केजरीवाल का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि उनकी पार्टी की नजर दिसंबर 2022 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने पर है और इसके​ लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई ने बयान जारी कर बताया कि एकदिवसीय यात्रा पर केजरीवाल आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख