rashifal-2026

सजा सुन फूट-फूटकर रोया आसाराम...

Webdunia
बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (15:24 IST)
जोधपुर की अदालत ने जिस समय स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई, वह फूट-फूटकर रोने लगा। शुरुआती जानकारी में यह भी कहा जा रहा है कि 77 वर्षीय आसाराम को अपना शेष जीवन सलाखों के पीछे ही गुजारना पड़ेगा। 
 
टीवी चैनलों की रिपोर्ट के मुताबिक संत से सलाखों तक का सफर तय करने वाले आसाराम ने जज मधुसूदन शर्मा का फैसला सुनकर अपना माथा पकड़ लिया और फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने वकीलों से भी कहा कि कुछ करो। हालांकि यह फैसला निचली अदालत का है। अत: आसाराम राजस्थान हाई कोर्ट में इस फैसले को चुनौती दे सकता है। उसकी प्रवक्ता नीलम दुबे ने इस बात की पुष्टि भी की है कि हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती दी जाएगी। 
 
पांच साल पुराने यौन शोषण के मामले में जोधपुर की अदालत ने बुधवार को दोषी ठहराया था। जब आसाराम को दोषी ठहराया गया तब उसका चेहरा उतर गया। कुछ पल शांत रहकर वह राम नाम जपने लगा और फिर अचानक नाटकीय अंदाज में हंसने लगा। इसके बाद आसाराम ने जज से रहम की गुहार भी लगाई।
 
अदालत की कार्यवाही शुरू होने एवं सभी आरोपियों के आ जाने के बाद न्यायाधीश ने आसाराम को बुलाया। जज को बताया गया कि आसाराम पूजा कर रहा है। फिर वह 15 मिनट बाद जज के सामने पहुंचा। आसाराम के वकील ने जज से कहा कि आसाराम कुछ कहना चाहता है। इस पर जज ने कहा कि केस की सुनवाई हो चुकी है अब निर्णय का समय है। इसके बाद जर्ज ने अपना दो पेज का टाइप किया फैसला सुना दिया।

सम्बंधित जानकारी

पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला...

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

क्या है SIR की 'लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी' (Logical Discrepancy) और ममता बनर्जी का इस पर विरोध क्यों है?

अमेरिका से ट्रेड डील पर साइन नहीं,पीएम मोदी ने ट्रंप को क्यों दिया धन्वाद: यशवंत सिन्हा

पीएम मोदी पर हमला हो सकता था... मनोज तिवारी का बड़ा दावा, विपक्षी महिला सांसदों पर लगाए गंभीर आरोप

राम रहीम फिर जेल से बाहर, 9 साल की सजा और 400 दिन आजाद, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

अमेरिकी ट्रेड ऑफिस का नया नक्शा वायरल — PoK समेत पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा दिखाया

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 यात्रियों की मौत

मुंबई को मिली नई मेयर: कौन हैं रितु तावड़े? तीन बार पार्षद रह चुकी भाजपा नेता

डबल वेदर सिस्टम एक्टिव: पहाड़ों में भारी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश और कोहरा

अगला लेख