Hanuman Chalisa

जेल पहुंचा आसाराम का समर्थक, पोस्टर पर डाली माला...

Webdunia
बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (10:02 IST)
जोधपुर। कथावाचक आसाराम पर बलात्कार के मामले में बुधवार को निचली अदालत फैसला सुनाने वाली है जिसके मद्देनजर जेल परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लगाई गई है। इस बीच जेल के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे उनके एक समर्थक को हिरासत में लिया गया है।

क्या समानता है बाबा राम रहीम और आसाराम में...
 
आसाराम का एक समर्थक जेल के निकट पहुंचा और उसने उनके पोस्टर पर माला डालने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। यह पोस्टर जेल की चारदीवारी के बाहर एक कॉरिडोर की दीवार पर लगा हुआ था, जहां कैदियों के परिवार के सदस्य इंतजार करते हैं। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद समर्थक वहां तक पहुंचने में सफल रहा। आसाराम सेंट्रल जेल में बंद हैं और उस ओर जाने वाली दोनों सड़कों को सील कर दिया गया है तथा केवल मीडियाकर्मियों को जेल के बाहर तक जाने की अनुमति है। 

फर्जी हैं राम रहीम और आसाराम, जानिए और कौन से बाबा हैं फर्जी...
 
कानून और व्यवस्था को खतरे की आशंका के कारण केंद्र ने राजस्थान, गुजरात और हरियाणा सरकारों से सुरक्षा कड़ी करने और अतिरिक्त बलों को तैनात करने को कहा है। तीनों राज्यों में 77 वर्षीय आसाराम के भारी संख्या में समर्थक हैं और अगर उन्हें दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें कम से कम 10 साल जेल की सजा सुनाई जाएगी। 
 
राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार निचली अदालत बुधवार को जोधपुर सेंट्रल जेल परिसर में अपना फैसला सुनाएगी, जहां पर आसाराम पिछले 4 साल से बंद हैं।
 
आसाराम पर उत्तरप्रदेश में शाहजहांपुर की एक किशोरी के साथ बलात्कार करने का आरोप है, जो मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा के उनके आश्रम में पढ़ाई कर रही थी। आसाराम ने बलात्कार के आरोपों का खंडन किया है। पीड़िता के शाहजहांपुर स्थित आवास के बाहर भी  सुरक्षा कड़ी की गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?

अगला लेख