अशोक गहलोत का पत्ता कटा, नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

Webdunia
गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (15:01 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस अशोक गहलोत ने गुरुवार को सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। गहलोत ने कहा कि मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष से माफी मांग ली है।
 
गहलोत ने कहा कि 2 दिन पहले हुई घटना से मुझे हिला दिया। इस वजह से उन्होंने सोनिया गांधी के सामने खेद जताया और अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।
 
इससे पहले दिल्ली पहुंचने के बाद गहलोत ने हवाई अड्डे पर मीडिया से कहा कि मैं इंदिरा जी के समय से देखता आ रहा हूं। हमेशा पार्टी में अनुशासन है। इसलिए पार्टी के चाहे 44 सांसद आएं या 52 आएं, लेकिन पूरे देश में वह राष्ट्रीय पार्टी है। उसकी नेता सोनिया गांधी जी हैं। सोनिया जी के अनुशासन में पूरे देश में कांग्रेस है... ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं।
 
उनका कहना था कि मेरा दृष्टिकोण कुछ अलग हो सकता है, (लेकिन) हम सबके दिल के अंदर नंबर एक बात होती है कि हम कांग्रेस अध्यक्ष के अनुशासन में काम करते हैं। मेरे हिसाब से, आने वाले वक्त में फैसले होंगे। ये (सियासी संकट) घर की बातें हैं, आतंरिक राजनीति में चलता रहता है, ये हम सब सुलझा लेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि गहलोत के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से ही राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री के नाम पर बवाल मचा हुआ था। गहलोत समर्थक विधायकों ने सचिन पायलट के नाम पर आपत्ति जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया था।
 
समर्थकों को मिले थे कारण बताओ नोटिस : राजस्थान में उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच पार्टी पर्यवेक्षकों ने मंगलवार को ‘घोर अनुशासनहीनता’ के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी तीन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी और इसके कुछ देर बाद ही पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की ओर से इन्हें ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर दिए गए।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख