राजस्थान संकट ने बढ़ाई अशोक गहलोत की मुश्किल, भाजपा नेता बोले- मजेदार खेल चल रहा है

Webdunia
मंगलवार, 27 सितम्बर 2022 (07:39 IST)
हमीरपुर। अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद राजस्थान कांग्रेस में सियासी संकट खड़ा हो गया। अशोक गहलोत समर्थकों द्वारा सचिन पायलट के मुख्यमंत्री नहीं बनाने के फैसले पर अड़ने से एक और कांग्रेस हाईकमान हैरान है वहीं भाजपा ने इसे मजेदार खेल करार दिया।
 
राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर मचे घमासान के बाद अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सस्पेंस गहरा गया है। कहा जा रहा है कि राजस्थान में सत्ता की लड़ाई से कांग्रेस हाईकमान बेहद नाराज हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन तथा राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी आलाकमान ने विधायकों से अलग-अलग बातचीत कर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित कराने के लिए दिल्ली से जयपुर भेजा था। लेकिन वे अब तक विधायकों को मनाने में विफल रहे हैं।
 
माकन ने गहलोत समर्थक विधायकों द्वारा विधायक दल की बैठक में लिए जाने वाले प्रस्‍ताव के लिए शर्तें रखे जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन विधायकों का विधायक दल की आधिकारिक बैठक में शामिल न होकर उसके समानांतर अन्य बैठक करना ‘अनुशासनहीनता’ है।
 
राजस्‍थान के संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने तो कांग्रेस महासचिव व पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर ही अशोक गहलोत को हटाने की साजिश रचने का आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि गद्दारों को पुरस्कार बर्दाश्त नहीं।
 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान संकट को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी द्वारा शासित राज्य में मजेदार खेल चल रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं जबकि दूसरी ओर वह अपनी सरकार बचाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि अगले मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी में संघर्ष है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री का कार्यकाल केवल अपनी सरकार बचाने में बीता है।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर लोग समर्थन करते हैं तो भाजपा एक बार फिर राजस्थान को विकास की राह पर लेकर आएगी।

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि कांग्रेस की हालत से पता चलता है कि राज्य में 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी। जितना रोमांच राजस्थान में है उतना तो भारत ऑस्ट्रेलिया मैच में भी नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख