लू के थपेड़ों से बेहाल हुए दिल्लीवासी, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, मानसून के लिए करना होगा इंतजार

Webdunia
बुधवार, 30 जून 2021 (21:16 IST)
नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को बुधवार को लू के जबरदस्त थपेड़ों का सामना करना पड़ा और तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यहां मानसून आने में कम से कम एक सप्ताह और लगेगा।
 
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सात जुलाई तक मानसून के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने का अनुमान जताया गया है।
 
राजधानी के अधिकांश निगरानी स्टेशनों में भीषण लू दर्ज की गई और अधिकतम तापमान औसत तापमान से कम से कम सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहे। अधिकारियों ने बताया कि लोधी रोड (43.7 डिग्री सेल्सियस), आयानगर (44.2), रिज (44), मुंगेशपुर (44.3), नजफगढ़ (44.4), पीतमपुरा (44.3) और नरेला में (43.7) तापमान के साथ लू की स्थिति बनी रही। उन्होंने बताया कि पूसा के निगरानी केंद्र में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मैदानी इलाकों के लिए, ‘लू’ की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो। आईएमडी के अनुसार यदि सामान्य तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक है, तो ‘गंभीर’ लू की स्थिति घोषित की जाती है।
 
दिल्ली में सोमवार को इस गर्मी की पहली लू चली थी और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गुरुवार को भी लू चलने का अनुमान जताया गया है। शुक्रवार को हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के कारण पारा 40 डिग्री के नीचे आने का अनुमान है।
 
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आमतौर पर, राजधानी में 20 जून तक लू चलती रहती है। इस बार अधिकतम तापमान में वृद्धि के लिए मानसून के आगमन में देरी को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोई बारिश नहीं हुई है और उत्तर पश्चिम भारत के एक बड़े हिस्से में गर्म पछुआ हवाएं चल रही हैं।
 
केरल में दो दिन की देरी से पहुंचने के बाद, मानसून सामान्य से सात से 10 दिन पहले पूर्वी, मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिम भारत को कवर करते हुए पूरे देश में आ गया था। मौसम विभाग ने पहले अनुमान जताया था कि मानसून 12 दिन पहले यानी 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। हालांकि, पछुआ हवाएं दिल्ली, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में इसको आगे बढ़ने को रोक रही हैं।
 
आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में आ जाता है। पिछले साल मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंच गया था और 29 जून तक पूरे देश में आ गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dharali : क्या है कल्पकेदार शिव मंदिर की कहानी, धराली आपदा में फिर धरती में समाया, कितना पुराना, लोगों में क्यों अनहोनी का डर

सेविंग अकाउंट्‍स में नॉमिनी के दावा निपटान के लिए RBI उठाने जा रहा यह बड़ा कदम

रेल यात्रियों के लिए सिर्फ 45 पैसे में बीमा, ऐसे मिलेगा 10 लाख रुपए तक का लाभ

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

WhatsApp का नया सुरक्षा फीचर, अनजान ग्रुप में जोड़ने पर करेगा आगाह

सभी देखें

नवीनतम

23,000 करोड़ रुपए का कालाधान ED ने पीड़ितों को बांटा, सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को क्या बताया

प्रयागराज में UP एसटीएफ को बड़ी कामयाबी, झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर आशीष रंजन मुठभेड़ में ढेर

पतियों की हत्‍याओं में क्रिएटिव हुईं पत्‍नियां, यूट्यूब और फिल्‍मों से सीख रहीं खौफनाक मर्डर के अनोखे तरीके

हाईकोर्ट ने मृत्युदंड को उम्रकैद में बदला, कहा जजों को खून का प्यासा नहीं होना चाहिए

उद्धव बोले, ट्रंप पीएम मोदी का मजाक उड़ा रहे हैं

अगला लेख