फिल्म स्टार सैफ अली खान देर रात हमले में हुए घायल, लीलावती अस्पताल में भर्ती

सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर आधी रात में एक चोर घुस गया। सैफ की चोर से बहस हुई। इस दौरान उसने अभिनेता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 16 जनवरी 2025 (08:32 IST)
Saif Ali Khan news in hindi : अभिनेता सैफ अली खान पर देर रात लगभग 2 बजे चाकू से हमला किया गया। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बांद्रा पुलिस हमले की जांच कर रही है।
 
बताया जा रहा है कि मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर बुधवार को आधी रात में एक चोर घुस गया। सैफ की चोर से बहस हुई। इस दौरान उसने अभिनेता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया। उन्हें गले, हाथ और पीठ पर गंभीर चोट आई है। देर रात उनकी सर्जरी की गई। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। 
 
54 वर्षीय सैफ अली खान हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उनकी मां शर्मिला टैगोर फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री जबकि पिता नवाब पटौदी क्रिकेटर रहे हैं। सैफ ने हिमाचल प्रदेश के लॉरेंस स्कूल सनावर में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की, और फिर लॉकर्स पार्क स्कूल और विनचेस्टर कॉलेज में अपनी हायर स्टडीज को कंप्लीट किया। 
 
सैफ अली खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने 1993 में रिलीज हुई मल्टी स्टारर फिल्म 'परंपरा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
 
सैफ अली खान के सिने करियर में साल 1994 अहम साबित हुआ। इसी वर्ष उनकी ये दिल्लगी और मै खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसी फिल्में रिलीज हुई। दोनो फिल्मों में उनकी जोड़ी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काफी सराही गई। साल 1999 में उनकी फ़िल्म कच्चे धागे, हम साथ साथ है जैसी सफल फिल्में रिलीज हुई। 
 
साल 2001 में रिलीज फिल्म दिल चाहता है सैफ अली खान के सिने करियर की अहम फिल्मों में एक है। साल 2003 में रिलीज फिल्म कल हो ना हो सैफ अली खान के सिने करियर की सुपरहिट फिल्म में शुमार की जाती है। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए। 
 
साल 2004 में रिलीज फिल्म 'हम तुम' सैफ अली खान के सिने करियर की सर्वाधिक महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। अपने दमदार अभिनय के लिए सैफ जहां सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए, वही उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
 
साल 2006 में सैफ अली खान फिल्म ओमकारा के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए। 2009 में सैफ अली खान ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और 'लव आज और कल' का निर्माण किया। सैफ अली खान साल 2010 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किए गए।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख