Dharma Sangrah

नया नियम : वाहनों पर नहीं लगाया चमकीला टेप तो लगेगा भारी जुर्माना

Webdunia
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (08:35 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से रेट्रो रिफ्लेक्टिव (चमकीला) टेप लगाना अनिवार्य करने जा रही है। केंद्र ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, ई-कार्ट, तिपहिया और ट्रैक्टर ट्रॉली जैसी सभी गाड़ियों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव (चमकीला) टेप लगाना अनिवार्य करने जा रही है। इसके लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद यह कानून का रूप ले लेगा जिससे टेप नहीं लगाने पर भारी जुर्माना लगेगा।
 
क्या है नया नियम : नए नियम के अनुसार सभी प्रकार के वाहनों में आगे-पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टिव (चमकीला) टेप आवश्यक होगा। इससे यह लाभ होगा कि अंधेरे में रोशनी पड़ने पर ऐसी गाड़ियां नजर आने लगेंगी।
 
टेप नहीं लगाने पर वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। भविष्य में ऐसे वाहनों का फिटनेस प्रमाण-पत्र भी जारी नहीं करने का फैसला किया जा सकता है।
 
ALSO READ: 'भगवान राम' ने तोड़े ट्रैफिक रूल्स, कटा 1.41 लाख रुपए का चालान
 
खबरों के अनुसार सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप संबंधी अधिसूचना इस हफ्ते जारी कर सकती है। खबरों के अनुसार सड़क सुरक्षा मजबूत करने के दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
 
फिलहाल ई-रिक्शा, ई-कार्ट, तिपहिया, ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगाए जाते हैं। खबरों के अनुसार मंत्रालय ने इस बाबत 1 अगस्त को प्रारूप अधिसूचना जारी कर दी थी।
 
ऑटो में यह व्यवस्था 2009 में लागू कर दी गई थी, लेकिन ई-रिक्शा में टेप लगाने का निर्णय टाल दिया गया।  ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब ऐसे वाहनों पर भी टेप लगाना अनिवार्य किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

कराची में धुरंधर के रहमान डकैत का बेटा जिब्रान गिरफ्तार, बाप ल्‍यारी का डॉन था, बेटे के ये थे काले कारनामे

राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं, India-US Trade Deal से देशवासियों का इंतजार खत्म, बोले पीयूष गोयल

LokSabha : कागज उछालने वाले 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, राहुल-प्रियंका का परिसर में प्रदर्शन

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

सभी देखें

नवीनतम

India-US Trade Deal : Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, Air India और Indigo विमान के विंग्स टकराए

Myanmar में 5.9 तीव्रता का जोरदार भूकंप, कोलकाता में झटके

UP Police Constable Exam Date 2026 : यूपी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख का ऐलान

भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी से UP को मिलेगी नई उड़ान

अगला लेख