Festival Posters

अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा को खतरा? ईमेल पर दी RDX धमाके की धमकी

तमिलनाडु से किए गए ईमेल में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से बच्चों और महिलाओं को मंदिर से दूर रखने को कहा गया

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 (10:41 IST)
Ayodhya Ram Mandir news : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को ईमेल कर शख्स ने अयोध्या श्री राम जन्मभूमि मंदिर में RDX से धमाका करने की धमकी दी है। साथ ही राम मंदिर से महिलाओं एवं बच्चों को दूर रखने को कहा गया है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर है। सुरक्षा एजेंसिया फिलहाल इस मेल की जांच कर रही है। मंदिर की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। हालांकि, इस संबंध अभी तक ट्रस्ट या सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
 
श्री जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तमिलनाडु के पैरामलई निवासी कृष्णा कोलाई ने 12 अप्रैल को शाम 5:30 बजे ई मेल पर धमाके की धमकी दी है। इस मेल में कृष्णा कोलाई ने खुद को ISI का बताते हुए कहा है कि वह राम मंदिर में RDX धमाका करेगा। उसने राम मंदिर से बच्चों व महिलाओं को दूर रखने को भी कहा है।  
 
उसने दावा किया कि कोई तमिल संगठन भी यह धमाका कर सकता है। उसने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालीन क़ी ओर से संचालित ट्रस्ट व उनकी सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्‍टाचार से लोगों का ध्यान भटकाने, जांच कार्यवाही से बचने के लिए राम मंदिर में धमाके की साजिश रची जा रही है।
 
ट्रस्ट ने ईमेल की कॉपी पुलिस व अन्य अधिकारियों को भेज दी है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ट्रस्ट की ओर से ईमेल मिलने के एक दिन बाद रविवार को ईमेल एड्रेस के आधार पर IT एक्ट व भारतीय न्याय संहिता की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ट्रस्ट व पुलिस के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
 
हालांकि श्री रामजन्मभूमि मंदिर में अनवरत रूप से सख्त सुरक्षा के इंतजाम है। अयोध्या धाम में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है। सबसे बड़ी बात कि अयोध्या नगरी की सुरक्षा की जिम्मेदारी जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने अपने सबसे प्रिय व महा बलशाली भक्त महाबली हनुमान को सौपी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल को अन्ना हजारे की बड़ी सलाह, शराब घोटाले में बरी होने पर आया रिएक्शन

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया 'खुली जंग' का ऐलान, क्यों हैं दोनों देशों के बीच तनाव, भारत पर क्या होगा असर

Aadhaar center ढूंढना हुआ आसान, UIDAI ने Google Maps के साथ की बड़ी साझेदारी, जानें कैसे मिलेगी मदद

केजरीवाल कट्टर ईमानदार, अरविंद केजरीवाल बोले- मुझे रोकने का एक ही रास्ता मेरा कत्ल करा दो

शराब घोटाले में बरी होने पर फूट-फूटकर रोए केजरीवाल, कहा- हमारे खिलाफ सबसे बड़ा षडयंत्र

सभी देखें

नवीनतम

Sameer Wankhede Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को दी मंजूरी

Rajya Sabha Elections : TMC ने बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार समेत 4 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, 16 मार्च को मतदान

अरविंद केजरीवाल को अन्ना हजारे की बड़ी सलाह, शराब घोटाले में बरी होने पर आया रिएक्शन

सुरसागर झील और न्याय मंदिर समेत ऐतिहासिक धरोहरों का होगा कायाकल्प, VMC का बड़ा मास्टरप्लान

CM योगी का सफल सिंगापुर-जापान दौरा, 4 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ लौटे, UP में खुलेंगे 5 लाख रोजगार के द्वार

अगला लेख