Hanuman Chalisa

बाबा रामदेव ने खोला राज, इसलिए सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस

Webdunia
गुरुवार, 20 जून 2019 (09:09 IST)
मुंबई। योग गुरु रामदेव ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने लोगों से छिपकर योग किया लेकिन उनके वंशजों ने इसे सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसलिए सत्ता उनसे दूर चली गई क्योंकि जो योग करते हैं भगवान सीधा उन्हें अपना आशीर्वाद देते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो लोगों के बीच में जाकर योग करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक योग करते हैं। इस वजह से इसे गौरव प्राप्त हुआ है।
 
रामदेव ने कहा कि इससे पहले इंदिरा जी और नेहरू जी लुके छिपे योग करते थे। उन्होंने कहा कि लेकिन उनकी (नेहरू गांधी परिवार की) बाद की पीढ़ियों ने योग को सम्मान नहीं दिया। इसलिए उनके राजयोग में भी थोड़ा सा गड़बड़ हो गया।
 
रामदेव ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर बड़े काम किए जाएंगे। योगगुरु 21 जून को महाराष्ट्र के नांदेड़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस भी भाग लेंगे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

पहलगाम हमले को 1 साल, सुशील नथानिएल के परिवार को न मुआवजा मिला और न ही नौकरी, बेटा लगा रहा गुहार

13 महीने बाद कोर्ट में आमने-सामने आए मुस्कान-साहिल, फांसी की मांग तेज

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल-पहले चरण के मतदान में निगाहें चाय मजदूरों पर

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: पीएम मोदी बोले, 'आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत'

Top News : ईरान-अमेरिका सीजफायर, पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर क्या बोले पीएम मोदी?

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान: ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाया, नाकेबंदी बरकरार

PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर सियासत तेज, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस अध्यक्ष माफी मांगें

अगला लेख