Hanuman Chalisa

...तो यह था बालाकोट एयर स्ट्राइक का कोड नाम

Webdunia
शुक्रवार, 21 जून 2019 (16:58 IST)
नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इस अभियान को एक खास और गुप्त नाम दिया गया था।
 
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को जमींदोज करने के लिए भारतीय सेना ने जो स्ट्राइक की थी उसका नाम 'ऑपरेशन बंदर' (Monkey) रखा गया था। गौरतलब है कि 26 फरवरी को अंजाम दिए गए इस ऑपरेशन के लिए 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमान ने बालाकोट के लिए उड़ान भरी थी।
 
इन्हीं विमानों से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित बालाकोट में मिसाइलें दागकर जैश के ठिकानों को उड़ाया गया था। इसके साथ ही वायुसेना ने आतंकियों के अड्‍डे पर 5 स्पाइस-2000 बम भी गिराए थे। भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में तड़के 3.30 बजे हमला किया था और कुछ ही मिनटों में भारतीय विमान अपनी हद में लौट आए थे। 
हालांकि इस ट्‍वीट के जवाब में लोगों ने बहुत ही रोचक कमेंट किए। एक व्यक्ति ने इमरान खान और हाफिज सईद का फोटो बंदर के रूप में ट्‍वीट करते हुए लिखा कि इन 2 बंदरों को क्यों छोड़ा। एक अन्य ने लिखा कि हनुमानजी लंका में आग लगाकर आए थे। अब बालाकोट भी कांपेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

अगला लेख