चीन और नेपाल के बाद अब भूटान ने बढ़ाई भारत की चिंता, रोका पानी

Webdunia
शुक्रवार, 26 जून 2020 (09:27 IST)
गुवाहाटी। चीन और नेपाल के बाद अब भूटान ने भी भारत की चिंता बढ़ा दी है। मीडिया खबरों के अनुसार भारत के मित्र राष्‍ट्रों में शुमार भूटान ने असम के बक्सा जिले के किसानों का पानी रोक दिया है।
 
बक्सा जिले के 26 से ज्यादा गांवों के करीब 6000 किसान सिंचाई के लिए इसमें भूटान से आने वाली नदियों के पानी पर ही निर्भर हैं। भूटान की इस हरकत से बक्सा के किसान खासे नाराज है और उन्होंने सरकार से इस समस्या के जल्द समाधान की भी अपील की है।
 
उल्लेखनीय है कि 1953 के बाद से ही स्थानीय किसान अपने धान के खेतों की सिंचाई भूटान से निकलने वाली नदियों के पानी से करते रहे हैं।
 
खबरों के अनुसार, इस मामले पर भूटान सरकार के अधिकारियों ने कहा कि उसने यह कदम चीन के वुहान से फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, कहा- सबको जेल भेजने की साजिश

Weather Update : केरल में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी

Swati Maliwal Assault Case : विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

उत्तर प्रदेश का अपमान करने का मोदी का आरोप एक घटिया रणनीति : एमके स्टालिन

असम के सिल्चर में इंस्टीट्यूट में भीषण आग में कई बच्चे फंसे

अगला लेख