आसाराम को एक और झटका, बेटा नारायण साईं दुष्कर्म मामले में दोषी

Webdunia
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (13:32 IST)
सूरत। दुष्कर्म के मामले में जोधपुर जेल में सजा काट रहे कथावाचक आसाराम को एक और झटका उस समय लगा जब सूरत की सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को बेटे नारायण साईं को दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया है। नारायण को सजा 30 दिसंबर को सुनाई जाएगी। 
 
नारायण पर आरोप था कि जहांगीरपुरा आश्रम में उसने 2002 से 2004 के बीच दो बहनों के सात कई बार बलात्कार किया। इस मामले में नारायण साईं के खिलाफ कोर्ट में 50 से ज्यादा गवाहों ने बयान दर्ज कराए थे। इनमें कई गवाह ऐसे भी थे, जिन्होंने आसाराम के बेटे नारायण को लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए देखा था या फिर इस कृत्य में आरोपी की मदद की थी, लेकिन बाद में वे गवाह बन गए। 
 
एफआईआर एफआईआर दर्ज होने के बाद नारायण भूमिगत हो गया था और पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। दिसंबर, 2013 में नारायण को हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था। नारायण पर जेल में रहते हुए पुलिस कर्मचारी को 13 करोड़ रुपए की रिश्वत देने का भी आरोप लगा था।
 

सम्बंधित जानकारी

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

BJP के पूर्व सहयोगी के साथ एक ही मंच पर दिखेंगे राहुल गांधी और शरद पवार, दिल्ली में होगा यह कार्यक्रम

कर्नाटक के तटीय इलाकों में मूसलधार बारिश और भूस्खलन से 3 लोगों की मौत

सीएम धामी ने की विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत

पीएम से मिलते ही रो पड़े शुभम द्विवेदी के परिजन, क्या बोले नरेंद्र मोदी?

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

अगला लेख