सरकार आई तो भाजपा के 'भ्रष्ट' लोग बेल पर नहीं, जेल में होंगे : कांग्रेस

Webdunia
शनिवार, 7 जुलाई 2018 (20:14 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार के हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि उसकी सरकार आने पर भ्रष्टाचार में शामिल भाजपा के लोग 'बेल' पर नहीं, बल्कि जेल में होंगे।

 
 
पार्टी प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा कि जीएसपीसी (गुजरात स्टेट पेट्रोलियम  कॉर्पोरेशन) में हजारों करोड़ रुपए के घोटाले की बात आई। अमित शाह के पुत्र ने क्या किया, वह सबको पता है। इस सरकार के कई मंत्रियों के बारे में हमने भ्रष्टाचार का खुलासा किया। किसी के खिलाफ भी प्रधानमंत्री ने जांच तक नहीं कराई।
 
उन्होंने कहा कि जिस दिन हमारी सरकार आएगी, भ्रष्टाचार के इन सभी मामलों की जांच कराई जाएगी। उसके बाद जो भ्रष्ट मिलेंगे, वो बेल पर नहीं रहेंगे बल्कि जेल में होंगे। सिंह ने दावा किया कि पिछले 4 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को ट्रैक्टर से बैलगाड़ी पर लाने का काम किया है।
 
दरअसल, इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए शनिवार को कहा था कि लोग कांग्रेस पार्टी को इन दिनों 'बैलगाड़ी' के नाम से पुकारने लगे हैं, क्योंकि वर्तमान समय में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री जमानत (बेल) पर बाहर हैं। आरपीएन सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री की शनिवार की रैली के लिए सरकार के करोड़ों रुपए खर्च किए गए और किसानों को इसमें शामिल होने से रोका गया।
 
प्रधानमंत्री की ओर से कुछ विकास परियोजनाओं की घोषणा किए जाने के संदर्भ में सिंह ने कहा कि चुनाव से कुछ महीने पहले ही उन्हें राजस्थान की समस्याओं की याद आई है। उन्होंने कई योजनाओं का ऐलान किया, लेकिन उनको पूरा करने की तारीख नहीं बताई। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

मैं बचपन में कप और प्लेट धोते हुए बड़ा हुआ हूं, PM मोदी ने फिर बताया चाय से रिश्ता

Lok Sabha Elections 2024 : काउंटिग से पहले PM मोदी यहां लगाएंगे 24 घंटे का ध्यान

कर्नाटक सरकार ने कसा शिकंजा, प्रज्वल को दिया 31 मई तक SIT के सामने पेश होने का निर्देश

Video : 4 जून के बाद Good Bye BJP, Good Bye नरेंद्र मोदी, आने वाले हैं देश के अच्छे दिन

pune car accident: नाबालिग के पिता की बढ़ीं मुश्किलें, अपहरण के मामले में 31 मई तक पुलिस हिरासत में

अगला लेख