राहुल से ED की पूछताछ : भाजपा का पलटवार, पहले भ्रष्टाचार किया अब ड्रामा कर रहे हैं

Webdunia
मंगलवार, 14 जून 2022 (12:31 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के दूसरे‍ दिन भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज रही। एक ओर कांग्रेस ने राहुल गांधी से पूछताछ पर सवाल उठाए तो दूसरी और भाजपा ने कांग्रेस पर ड्रामा करने का आरोप लगाया।
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि एजीएल कांग्रेस की प्रॉपर्टी नहीं थी। 2000 करोड़ की संपत्ति हड़प ली। सोनिया इस मामले में पहले और राहुल दूसरे नंबर के आरोपी। कांग्रेस इस मामले में कई अदालतों में गई कहीं से भी सोनिया और राहुल को राहत नहीं मिली।
 
संबित पात्रा ने कहा कि यह मामला भाजपा और कांग्रेस के बीच का नहीं, पहले भ्रष्टाचार किया अब ड्रामा कर रहे हैं। देश में कोई राजा, राजकुमार नहीं है। पीएम मोदी भी खुद को जनता का सेवक कहते हैं। 
 
राहुल गांधी एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी के मुख्यालय पहुंचे। उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी उनके साथ थीं।

ALSO READ: राहुल से दूसरे दिन भी ED की पूछताछ, सुरजेवाला हिरासत में, भूपेश बघेल से नोकझोंक
इससे पहले ईडी ने कांग्रेस नेता से सोमवार को 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने राहुल गांधी से मंगलवार को दोबारा पेश होने के लिए कहा था।
 
उधर, राहुल गांधी की पेशी पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार की तरह मंगलवार को भी प्रदर्शन किया और पुलिस ने रणदीप सुरजेवाला हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मंगलवार को भी कांग्रेस मुख्यालय से लगे इलाके में धारा 144 लगा रखी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : केजरीवाल के घर से बिभव कुमार गिरफ्तार, वकीलों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

थप्पड़ कांड के बाद वायरल हुआ कन्हैया कुमार का वीडियो, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख