भाजपा ने पूर्वोत्तर में ‘भ्रष्टाचार की संस्कृति’ को खत्म किया: अमित शाह

Webdunia
रविवार, 22 मई 2022 (14:44 IST)
नामसई (अरुणाचल प्रदेश), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्वोत्तर भारत में ‘भ्रष्टाचार की संस्कृति’ को समाप्त किया है और विकास कार्यों के लिए निर्धारित धन अब आखिरी व्यक्ति तक पहुंचा है,जबकि कांग्रेस के शासन में अधिकतर राशि बिचौलिए हड़प जाते थे।

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के 50 साल में इस क्षेत्र को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद ही इस क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ।
 
उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री से यह सवाल करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा कि उन्होंने क्षेत्र में किया क्या है। शाह ने कहा कि यदि कांग्रेस आंखें बंद रखेगी, तो वह विकास को देख नहीं पाएगी।

शाह ने कहा, ‘राहुल गांधी, आंखें खोलिए और इतालवी चश्मे उतारकर भारतीय चश्मे पहनिए। तभी आप क्षेत्र में मोदी द्वारा किए गए विकास को देख पाएंगे, जो आपकी पार्टी 50 साल में करने में नाकाम रही’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के शासन के दौरान इस क्षेत्र के लिए दी गई विकास निधि को बिचौलियों ने हड़प लिया, लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के केंद्र की सत्ता में आने के साथ ही भ्रष्टाचार की संस्कृति समाप्त हो गई है और एक-एक पैसे का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने सुनिश्चित किया है कि विकास का पैसा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे’। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख